बाहरी याेद्धाओं के सहारे चुनाव जीतने का सपना देख रही BJP : नीतीश

अलौली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर सीधा निशाना साधा। नीतीश ने कहा, अमित शाह मुझे लालू का भूत बताकर डरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जादू-टोने वाली पार्टी है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sun, 04 Oct 2015 04:13 PM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2015 09:04 AM (IST)
बाहरी याेद्धाओं के सहारे चुनाव जीतने का सपना देख रही BJP : नीतीश

पटना । समस्तीपुर के वारिसनगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि इनके पास एक भी एेसा बिहारी चेहरा नहीं जो मुख्यमंत्री का दावेदार हो। ये लोग बाहरी योद्धाओं के सहारे चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एनडीए वाले कह रहे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। एेसा संभव होता तो प्रधानमंत्री देेश के साथ ही गुजरात का भी नेतृत्व कर रहे होते।

भाजपा वाले मुझे अहंकारी कहते हैं, मैं अहंकारी नहीं स्वाभिमानी हूं। और बिहारी होने पर गर्व महसूस करता हूं। बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है।कई मायने में मानवता के इतिहास की गवाह रही है बिहार की धरती। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की बात करती है। अब बिहार बदल चुका है। बिहार अब विकास के पथ पर अग्रसर है। हम काम करना जानते हैं, झूठे वादे करने पर विश्वास नहीं करते।विकास के एजेंडे में शामिल सात निश्चय को पूरा करने के लिए मुझे पांच साल की जरुरत है। हम बेहतर काम करके दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि मुझपर आरोप लगाया गया कि कांग्रेस से कटोरा लेकर भीख मांगने गए थे। अगर अपने हक की बात करना भीख मांगना होता है तो मुख्यमंत्री के नाते यह मेरा फर्ज है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जमीन छीनने का कानून लागू करना चाहा लेकिन विफल रही, अब आरक्षण छीनने में लगी है। अगर इन्हें ताकत मिली तो ये इसे छीन लेंगे। इन्हें बिहार से हम विदा कर देंगे। बिहार को कोई बाहरी नहीं बिहारी ही चलाएगा। और जब बिहारी को ही बिहार चलाना है तो हम हैं ही।

इससे पहले अलौली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर सीधा निशाना साधा। नीतीश ने कहा, अमित शाह मुझे लालू का भूत बताकर डरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जादू-टोने वाली पार्टी है।

नीतीश ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश के अधिकतर राज्य सूखे की चपेट में है, और कृषि मंत्री को वहां जाने की फुरसत नहीं है। सब मिलकर बिहार में धरना दिए हुए हैं। वे बिहार आकर फालतू बयान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केद्र सरकार के मंत्रियों को कोई कामकाज नहीं, सिर्फ भाषण देना काम रह गया है, भाजपा के सभी मंत्रियों ने कामकाज छोड़कर बिहार में अपना अड्डा जमा लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा यानी भारतीय जुमला पार्टी।

अपने भाषण के दौरान नीतीश कुमार ने अपने सात संकल्पों की भी चर्चा की।

chat bot
आपका साथी