नेपाली कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होने काठमांडू जा रहे CM नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार की सुबह दिल्ली से नेपाल के लिए रवाना होंगे। नेपाल की राजधानी काठमांडू में वे नेपाली कांग्रेस के 13वें सम्मेलन में शामिल होंगे। नेपाली कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया है।

By Prasoon Pandey Edited By: Publish:Tue, 01 Mar 2016 02:41 PM (IST) Updated:Wed, 02 Mar 2016 10:35 AM (IST)
नेपाली कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होने काठमांडू जा रहे CM नीतीश

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार की सुबह दिल्ली से नेपाल के लिए रवाना होंगे। नेपाल की राजधानी काठमांडू में वे नेपाली कांग्रेस के 13वें सम्मेलन में शामिल होंगे। नेपाली कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया है।

मधेशी आंदोलन को देखते हुए नीतीश की यह यात्रा नेपाल के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। ऐसी चर्चा है कि उनकी मुलाकात मधेशी नेताओं से भी हो सकती है। यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेपाल जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के अन्य कार्यक्रमों के संबंध में नेपाल स्थित भारतीय दूतावास को निर्णय लेना है। वैसे इस बात की संभावना है कि मुख्यमंत्री नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी और प्रधानमंत्री खड़का प्रसाद शर्मा ओली से भी मिल सकते हैं।

यात्रा के दूसरे दिन तीन मार्च को मुख्यमंत्री काठमांडू स्थित पशुपति नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वे काठमांडू से दिल्ली लौट जाएंगे। दिल्ली से वे चार मार्च को पटना लौटेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मई 2015 में नेपाल के जनकपुर जाना चाहते थे। वहां वे भूकंप से प्रभावित बिहार के लोगों से मिलना चाहते थे। पर केंद्र सरकार ने तब उन्हें नेपाल जाने की अनुमति नहीं दी थी।

chat bot
आपका साथी