दिव्यांग रूबी को अपना नीरज बने प्रेरणा दूत

पटना। पटना सिटी की दिव्यांग रूबी को अपना जीवन साथी बनाने वाले नीरज कुमार को जिलाधिकारी स

By Edited By: Publish:Sun, 06 Mar 2016 03:03 AM (IST) Updated:Sun, 06 Mar 2016 03:03 AM (IST)
दिव्यांग रूबी को अपना नीरज बने प्रेरणा दूत

पटना। पटना सिटी की दिव्यांग रूबी को अपना जीवन साथी बनाने वाले नीरज कुमार को जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने प्रेरणा दूत के रूप में चयनित किया है। उन्होंने समाज को प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में 50 हजार रुपये से सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि समाज में ऐसे प्रेरणा दायक कार्य करने वालों को सम्मान के साथ आर्थिक रूप से सवल बनाने के लिए मुख्यमंत्री निश्शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना लागू किया गया है। नीरज कुमार को शासन ने आर्थिक रूप से सवल बनाने के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में 50 हजार रुपये का सावधि जमा बांड भेंट किया है। इससे और भी लोग प्रेरित होंगे, जिससे समाज में निश्शक्त बेटियों को अपनाने वाले आगे आयेंगे।

chat bot
आपका साथी