25 करोड़ से होगा मुसल्लहपुर बाजार समिति का विकास

करीब 39 एकड़ भूखंड में फैले मुसल्लहपुर बाजार समिति परिसर का 25 करोड़ रुपये से विकास होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 01:16 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 01:16 AM (IST)
25 करोड़ से होगा मुसल्लहपुर बाजार समिति का विकास
25 करोड़ से होगा मुसल्लहपुर बाजार समिति का विकास

पटना सिटी : करीब 39 एकड़ भूखंड में फैले मुसल्लहपुर बाजार समिति परिसर का 25 करोड़ रुपये से विकास होगा। सरकार द्वारा यह राशि पुल निर्माण निगम को दे दी गई है। योजना टेंडर प्रक्रिया में है। फरवरी में विकास कार्य का शुभारंभ होने की उम्मीद है। ये बातें बाजार समिति प्रांगण में शनिवार को आयोजित शपथ ग्रहण सह अभिनंदन समारोह में फ्रूट वेजिटेबल एसोसिएशन की नई गठित कमेटी के अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद ने कहीं।

समारोह में मौजूद सांसद राम कृपाल यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि के तीनों कानून किसानों के हित में है। इससे किसान कहीं भी अपनी फसल बेच कर आत्मनिर्भर होंगे। महापौर सीता साहू, स्थानीय विधायक अरूण कुमार सिन्हा, पंचायती राज के निदेशक चंद्रशेखर सिंह समेत कई अन्य विशिष्ट लोग मौजूद थे। विधायक ने मंडी परिसर में तीन बोरिग कराने का आश्वासन दिया। नव गठित कमेटी द्वारा सांसद रामकृपाल यादव, समाजसेवी सुधा वर्गीत, पूर्व डीएम कुमार रवि को बिहार रत्न से सम्मानित किया गया।

सर्वधर्म प्रार्थना सभा से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। एसोसिएशन की प्रशासनिक समिति, कैबिनेट समिति तथा अनुशासन जन शिकायत समिति गठित की गई।

नव गठित कमेटी में प्रशासनिक समिति का अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, जयप्रकाश वर्मा को उपाध्यक्ष, लोकेश कुमार को महासचिव, राकेश यादव, ओम प्रकाश गुप्ता को कोषाध्यक्ष, आनंद रंजन रिकु को संयुक्त सचिव, धीरज मेहता व मोहम्मद रजी अहमद को उप सचिव, गुलाम मुस्तफा को विशेष सचिव, मो. हसनैन व सतीश यादव अपर सचिव, जयप्रकाश को संगठन सचिव, गौरव कुमार विशेष पदाधिकारी बनाया गया। वहीं कैबिनेट समिति में अब्दुल मन्नान कुरैशी को अध्यक्ष, राजेन्द्र गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष, गोपाल साह व मोहम्मद रफीक उपाध्यक्ष, कुमार मंगलम सिंह महासचिव, मोहम्मद अकबर विशेष सचिव, धनंजय सिंह व मनोज कुमार संयुक्त सचिव, भीम गुप्ता व राजेश जायसवाल अपर सचिव, अमित मेहता व विनोद गुप्ता उप सचिव, राजेश मेहता विशेष पदाधिकारी बनाए गए। वहीं अनुशासन सह निगरानी समिति में देवदास गांगुली को अध्यक्ष, कृष्णदेव सिंह व मोतीलाल मेहता उपाध्यक्ष, सुशील राय महासचिव, चितरंजन कुमार सचिव, रामधारी गुप्ता अपर सचिव, प्रमोद कुमार वर्मा संयुक्त सचिव, महताब आलम विशेष सचिव व कल्याण सिंह समेत अन्य को सम्मिलित किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने व्यापारियों एवं यार्ड की सुरक्षा तथा विकास का संकल्प लिया।

chat bot
आपका साथी