अब 25 से शुरू होंगी आठवीं तक की कक्षाएं

पटना । राजधानी के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों की आठवीं तक की कक्षाएं अब 25 जून से खुलेंगी। भीषण गर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jun 2018 12:00 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jun 2018 12:00 PM (IST)
अब 25 से शुरू होंगी आठवीं तक की कक्षाएं
अब 25 से शुरू होंगी आठवीं तक की कक्षाएं

पटना । राजधानी के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों की आठवीं तक की कक्षाएं अब 25 जून से खुलेंगी। भीषण गर्मी तथा गर्म हवा (लू) चलने के कारण जिलाधिकारी ने स्कूल बंद करने के आदेश को बढ़ा दिया है। पहले 20 जून तक आठवीं तक की कक्षाएं बंद की गई थीं। जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी (निजी) विद्यालयों की आठवीं तक की सभी कक्षाएं 23 जून तक बंद रखने का आदेश दिया है। 24 जून को रविवार होने के कारण स्कूल बंद रहेगा।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कक्षा नौ से ऊपर की कक्षाएं सुबह 6.45 बजे से 11.00 बजे तक संचालित की जाएंगी। किसी भी स्थिति में 11 बजे के बाद कक्षाएं संचालित नहीं होंगी। अधिकांश स्कूल लंबे ग्रीष्म अवकाश के बाद 18 जून को ही खुलने वाले थे। अब ये 25 को खुलेंगे।

बिहार में अब 24 तक मानसून आने के आसार

पटना : बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून के अब 24 जून से सक्रिय होने के आसार हैं। पिछले एक सप्ताह से यह निष्क्रिय बना हुआ है। 22 जून से परिस्थितियां अनुकूल होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक कमी के आसार हैं, लेकिन 21 जून को पटना, गया, औरंगाबाद, राजगीर और नालंदा का तापमान 43 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। पटना सहित दक्षिण बिहार में अभी हीट वेव का कहर जारी रहने की संभावना है।

मंगलवार को पटना में सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन किया। शाम 4.30 बजे तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। पटना में 6 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद शहर की हवा में नमी की मात्रा 49 फीसद से बढ़कर 75 तक पहुंच गई। पटना का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री और न्यूनतम 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 43 डिग्री, नालंदा और राजगीर में यह 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग द्वारा जारी साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को पटना, गया सहित अधिकांश शहरों के तापमान में औसत एक डिग्री सेल्सियस तक कमी की संभावना है। 21 से 26 जून के बीच राजधानी सहित दक्षिण बिहार के शहरों का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

------

chat bot
आपका साथी