इस रिमांड होम में होता था गंदा काम, लड़कियों की मेडिकल रिपोर्ट से हुई पुष्टि

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित रिमांड होम में लड़कियों के साथ गंदा काम होता था। इसका आरोप लड़कियों ने लगाया था। अब मेडिकल रिपोर्ट से उनमें 29 से दुष्‍कर्म की पुष्टि हो गई है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Thu, 19 Jul 2018 09:34 AM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 09:06 PM (IST)
इस रिमांड होम में होता था गंदा काम, लड़कियों की मेडिकल रिपोर्ट से हुई पुष्टि
इस रिमांड होम में होता था गंदा काम, लड़कियों की मेडिकल रिपोर्ट से हुई पुष्टि

पटना [जेएनएन]। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित रिमांड होम में लड़कियों के साथ दुष्कर्म के खुलासे के बाद मचे हड़कंप के बीच बच्चियों की मेडिकल जांच में घटना की पुष्टि हो गई है। पटना मेडिकल कालेज एवं अस्पताल  (पीएमसीएच) प्रशासन ने मुजफ्फरपुर पुलिस को 41 लड़कियों की मेडिकल रिपोर्ट भेज दी है। इनमें 29 से दुष्‍कर्म की पुष्टि हो गई है। इनमें सात साल की एक बच्‍ची भी शामिल बताई जा रही है।

विदित हो कि 'कोशिश' संस्था की ओर से मुजफ्फरपुर स्थित बालिका गृह (रिमांड होम) का ऑडिट किया गया था। इसमें बालिका गृह में यौन हिंसा का खुलासा किया गया था। 31 मई को मुजफ्फरपुर जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक दिवेश कुमार शर्मा ने महिला थाने में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने बालिका गृह के संरक्षक ब्रजेश ठाकुर व सात महिलाओं को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाते हुए तीन जून को गिरफ्तार किया था। घटना के सिलसिले में और भी कई गिरफ्तारियां की गईं थीं।

महिला आयोग की टीम ने किया था निरीक्षण

मुजफ्फरपुर बालिका गृह में लड़कियों के साथ हुए उत्पीडऩ के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य सुषमा साहू एवं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणी मिश्रा ने भी मुजफ्फरपुर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था। आयोग की टीम ने अपनी रिपोर्ट में बालिका गृह पर सवाल उठाए थे। राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम के निरीक्षण के दौरान वहां हंगामा भी हुआ था।

chat bot
आपका साथी