मेयर आज लेंगी शहर का जायजा

पटना । मेयर सीता साहू नगर निगम की योजनाओं को पटरी पर लाने एवं देखने के लिए तत्पर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jun 2017 03:04 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jun 2017 03:04 AM (IST)
मेयर आज लेंगी शहर का जायजा
मेयर आज लेंगी शहर का जायजा

पटना । मेयर सीता साहू नगर निगम की योजनाओं को पटरी पर लाने एवं देखने के लिए तत्पर हैं। इसकी शुरुआत शुक्रवार सुबह से होगी। सबसे पहले वे सुबह साढ़े आठ बजे मौर्यलोक से रामाचक बैरिया कचरा डंपिंग स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए निकलेंगी। यहां शहर से निकलने वाले कचरे को डंप किया जाता है। इसके बाद कंकड़बाग स्थित संप हाउस और पटना सिटी अंचल के कचरा डंपिंग सब स्टेशन अगमकुआं का निरीक्षण करेंगी।

मेयर ने बताया कि अब नगर निगम के कार्यो की लगातार मॉनीट¨रग होगी। इसके लिए पहले वे शहर के सभी एरिया का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद संबंधित कार्यो को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया जाएगा।

-------

आज होगा शपथ ग्रहण समारोह :

पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों को शुक्रवार को दोपहर साढ़े तीन बजे पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। मौर्यलोक स्थित निगम कार्यालय में समारोह आयोजित किया जाएगा। नगर विकास सह आवास विभाग के अपर सचिव नरेंद्र कुमार सिंह सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इसमें नामित समिति सदस्यों में वार्ड दो की पार्षद मधु चौरसिया, वार्ड पांच की पार्षद दीपा रानी खान, वार्ड 21 की पार्षद पिंकी कुमारी, वार्ड 41 की पार्षद कंचन देवी, वार्ड 48 के पार्षद इंद्रदीप चंद्रवंशी, वार्ड 62 की पार्षद तारा देवी और वार्ड 69 के पार्षद विकास कुमार को शपथ दिलाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी