दूसरी महिला से अवैध संबंध का पत्नी ने किया विरोध तो पति ने ले ली जान

दूसरी महिला से अवैध संबंध का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। बीस साल बीत चुकी शादी में तीसरी महिला ने खलल डाल दी। लिहाजा पति ने अपनी ही पत्नी का गला दबा दिया।

By Edited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 08:39 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 09:26 AM (IST)
दूसरी महिला से अवैध संबंध का पत्नी ने किया विरोध तो पति ने ले ली जान
दूसरी महिला से अवैध संबंध का पत्नी ने किया विरोध तो पति ने ले ली जान
पटना, जेएनएन। मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर पासी टोला में पति द्वारा पत्नी की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। दूसरी महिला के साथ पति के अवैध संबंध का पत्नी द्वारा विरोध करने पर हत्या का कारण बताया जा रहा है। पुलिस आरोपित पति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया।


20 वर्ष पूर्व हुई थी शादी
विवाहिता के पिता सियाशरण चौधरी ने बताया कि वे नालंदा जिला के हेरथू इस्लामपुर के निवासी हैं। वर्तमान में प्रतापपुर में किराए में रहते हैं। पुत्री श्याम सुंदरी की शादी 20 वर्ष पूर्व प्रतापपुर के धीरज चौधरी से की थी। वैवाहिक जीवन में दो पुत्र व एक पुत्री हुई। दोनों का जीवन सुखमय बीत रहा था। दूसरी औरत से चक्कर चलने के बाद बढ़ा तनाव विवाहिता के पिता के अनुसार कुछ माह पूर्व धीरज का दूसरी महिला से अवैध संबंध होने के बाद से गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ने लगा। पिता का आरोप है कि पुत्री द्वारा अवैध संबंध का विरोध करने पर धीरज उसके साथ मारपीट करता था।

बेटी ने की थी जहर खाने की कोशिश
दो माह पूर्व भी पति के प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने जहर खाने की कोशिश की थी। धीरज ने दोबारा गलती नहीं करने की कसमें खाई थी। पिता के अनुसार कुछ दिनों बाद धीरज दूसरी महिला से मिलने लगा। बेटी ने फोन पर अवैध संबंध की जानकारी दी थी। आरोपित पति गिरफ्तार, पूछताछ जारी पिता ने मेहंदीगंज थानाध्यक्ष गौरव ¨सधु को बताया कि शनिवार की सुबह तीनों बच्चे स्कूल पढ़ने चले गए थे। इसके बाद धीरज ने मेरी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पिता ने बताया कि सुबह में वे जब दामाद के घर पहुंचे तो घर के बाहर लोगों की काफी भीड़ जमा थी। बेटी श्याम सुंदरी का शव कमरे में पड़ा था।


जांच करने पहुंची मेहंदीगंज पुलिस ने बताया कि विवाहिता के गले पर जख्म के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का मामला स्पष्ट हो पाएगा। पिता के बयान पर आरोपित पति पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
chat bot
आपका साथी