साजिश की शादी: युवक को बुलाकर मार दी गोली, शव को लाद पहुंचा दिया घर Nalanda News

नालंदा में शादी समारोह में युवक को बुलाकर गोली मार दी गई। इतना ही नहीं हत्या कर युवक का शव उसके घर पहुंचा दिया गया। यहां जानिए इस खौफनाक कहानी कर पूरा सच।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 07 Jul 2019 01:00 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jul 2019 11:04 PM (IST)
साजिश की शादी: युवक को बुलाकर मार दी गोली, शव को लाद पहुंचा दिया घर Nalanda News
साजिश की शादी: युवक को बुलाकर मार दी गोली, शव को लाद पहुंचा दिया घर Nalanda News
नालंदा [जेएनएन]। हत्‍या के लिए शादी समारोह का इस्‍तेमाल किया गया। एक युवक को इसमें बुलाकर गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। इतने से भी जरी नहीं भरा तो दबंगई दिखाते हुए शव को मृतक के घर ले जाकर उसके दरवाजे पर फेंक दिया। घटना नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र में बीती रात हुई। मृतक की पहचान धर्मराज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक नालंदा के पेशौर गांव निवासी युगल पासवान की बेटी की शादी का समारोह चल रहा था। शनिवार की रात उनके घर में हल्दी की रस्म और भोज का कार्यक्रम था। आयोजन में गांव का धर्मराज कुमार भी आमंत्रित था।
बताया जाता है कि धर्मराज शादी सामरोह में आया। इसके बाद धर्मराज को लड़की पक्ष के अनिल और मुकेश समारोह स्‍थल से दूर ले जा कर गोली मार दी। धर्मराज की घटनास्‍थल पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। इसके बाद अनिल और मुकेश ने धर्मराज की लाश को उसके घर के दरवाजे पर फेंक दिया। साथ ही परिजनों को इसकी सूचना भी दी।
हत्‍या के बाद धर्मराज के घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का कहना है कि शादी में बुलाकर हत्या की गई है। हालांकि, अनुसंधान के पहले ही निष्‍कर्ष पर पहुंच गई पुलिस घटना क कारण शादी समारोह में हथियार चेक करने के दौरान गोली का चलना बताया है। डीएसपी संजय कुमार के अनुसार धर्मराज को एयर गन की पिलेट लगी है। चूंकि पिलेट सीधे सीने में लगी, इसलिए मौत हो गई। पुलिस आरोपियों व एयर गन की तलाश कर रही है।
chat bot
आपका साथी