बिहार में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल- 129 BDO का स्‍थानांतरण, पांच प्रसार अधिकारी भी बदले गए

Transfer-Posting Bihar जून के अंतिम दिन बिहार में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल हुई। इसके तहत 129 बीडीओ व पांच प्रसार अधिकारी स्‍थानांतरित कर दिए गए।

By Amit AlokEdited By: Publish:Tue, 30 Jun 2020 09:04 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 07:32 PM (IST)
बिहार में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल- 129 BDO का स्‍थानांतरण, पांच प्रसार अधिकारी भी बदले गए
बिहार में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल- 129 BDO का स्‍थानांतरण, पांच प्रसार अधिकारी भी बदले गए

पटना, राज्य ब्यूरो। बिहार में ग्रामीण विकास विभाग ने जून महीने के अंतिम दिन बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया है। विभाग ने 129 प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) के तबादले कर दिए हैं। इनमें 23 पदाधिकारी पर्यवेक्षकीय संवर्ग के हैं। इनके अलावा पांच प्रचार पदाधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। ग्रामीण विकास विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

कौन कहां गए, डालिए एक नजर

आदेश के मुताबिक पटना जिले के दुल्हिन बाजार के प्रखंड विकास पदाधिकारी का जिम्मा संजय कुमार सिंह को सौंपा गया है। विपुल भारद्वाज पंडारक, मनोज कुमार मोकामा, विशाल आनंद बिहटा, पंकज कुमार निगम दनियावां, राघवेंद्र कुमार शर्मा दानापुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाए गए हैं।

नालंदा जिले के चंडी में अवधेश कुमार राय, बेन में जियाउल हक, थरथरी में सुमिता कुमारी, इस्लामपुर में चंदन कुमार, परवलपुर में पंकज कुमार, अस्थावां में अरविंद कुमार, एकंगरसराय में गीता, जहानाबाद के काको में संजीव कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाकर तैनात किए गए हैं।  इनके अलावा प्रभात कुमार को मुजफ्फरपुर, पुष्पलता को शेखपुरा, रेणु कुमारी को दरभंगा, सुमन कुमारी को दरभंगा का प्रचार पदाधिकारी बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी