किशोर की पिटाई कर हत्या करने का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

माता के जागरण में कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद में अंकित की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 01:45 AM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 06:14 AM (IST)
किशोर की पिटाई कर हत्या करने का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
किशोर की पिटाई कर हत्या करने का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

पटना। माता के जागरण में कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद में अंकित (14) की पीट-पीटकर हत्या करने के मुख्य आरोपित अभिषेक को जक्कनपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। वारदात की सूचना मिलने के महज 12 घंटे के अंदर पुलिस ने अभिषेक को दबोचने के साथ आठ अन्य आरोपितों की पहचान कर ली। इसके अलावे उन आरोपितों का भी पता लगाया जा रहा है, जिनके नाम अब तक सामने नहीं आए हैं। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि अभिषेक पुरंदरपुर का रहने वाला है। वह गिट्टी-बालू का कारोबार करता है। उससे पूछताछ की जा रही है।

बताते चलें कि मंगलवार की रात पुरंदरपुर में माता के जागरण का आयोजन किया गया था। छपरा कॉलोनी निवासी संतोष का इकलौता बेटा अंकित चचेरे भाई सूरज के साथ जागरण समारोह में शामिल होने गया था। वह आगे वाली कुर्सी पर बैठ गया। तभी अभिषेक ने उनसे कुर्सी छोड़ने को कहा। इस पर उनके बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद अभिषेक सहित अन्य आरोपित दोनों किशोरों को एक कमरे में लेकर गए और बेरहमी से उनकी पिटाई कर दी, फिर मरणासन्न स्थिति में सड़क पर छोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने दोनों किशोरों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां अंकित ने दम तोड़ दिया। वहीं, सूरज का इलाज चल रहा है।

- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

chat bot
आपका साथी