ठंड में स्वेटर के नए लुक के साथ दिखें फैशनेबल

ठंड आते ही फैशनेबल लोगों की चिंता बढ़ जाती है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 07:00 AM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 07:00 AM (IST)
ठंड में स्वेटर के नए लुक के साथ दिखें फैशनेबल
ठंड में स्वेटर के नए लुक के साथ दिखें फैशनेबल

पटना। ठंड आते ही फैशनेबल लोगों की चिंता बढ़ जाती है। ठंड के कपड़ों में भी खुद को कैसे आकर्षक बनाए रखें, इसको लेकर लोग परेशान रहते हैं। लेकिन, अब बाजार ने आपकी यह चिंता दूर कर दी है। ठंड के कपड़ों में भी एक से बढ़कर एक फैशन ट्रेंड आजकल देखने को मिल रहा है। ब्रांडेड कंपनियों के शो-रूम से लेकर ल्हासा मार्केट, सरस मेला और स्ट्रीट मार्केट तक हर कीमत और हर रेंज में ठंड के कपड़े मौजूद हैं।

सरस मेले से लेकर पटना के मौर्या लोक और बोरिग रोड तक ठंड के कपड़ों की दुकानें सज गई हैं। लड़कियों से लेकर लड़कों और बच्चों के बीच भी बहुत सारे डिजाइन वाले स्वेटर मार्केट में लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। बोरिग रोड स्थित एक दुकान के संचालक अरुण कुमार बताते हैं कि इस बार ठंड में लड़के लेदर जैकेट के साथ ही बंडी को प्राथमिकता दे रहे हैं। तो वहीं लड़कियों के बीच पोंचू और श्रग के साथ ओपन स्वेटर को पसंद किया जा रहा है। वी नेक वाला पोंचू ज्यादा पसंद

ठंड में पोंचू लड़कियों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। ये दिखने में जितने स्मार्ट लगते हैं पहनने में उतने ही आरामदायक भी होते हैं। इसमें ठंड के दिनों कई डिजाइन पसंद किए जा रहे हैं। इसमें वी नेक वाले पोंचू को पसंद करने वाले ज्यादा हैं। इसके बाद गोल गले वाले पोंचू भी लड़कियों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। हल्की ठंड के लिए पोंचू को लड़कियां बहुत ज्यादा पसंद कर रही हैं। पोंचू की कीमत 750 से शुरू होती है। जींस के साथ लंबे श्रग का ट्रेंड

इन दिनों लंबे श्रग को बहुत पसंद किया जा रहा है। लंबे श्रग पहन कर स्टाइल में रहने के साथ ही ठंड से बचा भी जा सकता है। जींस पर लॉन्ग बूट्स पर यह श्रग ट्रेंच कोट जैसा प्रभाव देते हैं। इनमें लंबे और नी लेंथ श्रग भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। श्रग खासतौर पर इस तरह की हल्की सर्दी के लिए बने हैं। इन श्रग की कीमत 700 रुपये से शुरू होती है। फ्रंट ओपन स्वेटर दे रहा ठंड में आकर्षक लुक

फ्रंट ओपन स्वेटर देखने में ठंड में हमेशा पहने जाने वाले कार्डिगन से काफी अलग और स्टाइलिश लगते हैं। ये फ्रंट ओपन स्वेटर लंबे होते हैं और आगे से लेयर में डिजाइन बनी होती है। इनमें ज्यादातर प्लेन डिजाइन पसंद की जाती हैं। ये काफी हल्के होते हैं, लेकिन ठंड में गर्मी भी बहुत ज्यादा देता है। स्किन टाइट जींस के साथ खूब अच्छा लुक देता है। इनकी कीमत 500 रुपये से शुरू होती है। इस बार ठंड में रैप स्वेटर है खास :

इस बार ठंड में रैप स्वेटर युवाओं को बहुत पसंद आ रहा है। ये स्वेटर वी आकार के गले वाले होते हैं। ये दिखने में काफी स्टाइलिश होते हैं। इसमें आगे की ओर लेयर बनी होती हैं जो क्रिस-क्रॉस लुक देती हैं। ये स्वेटर, कार्डिगन और पुलोवर का मिला-जुला रूप है। इन्हें हर मौके पर पहना जा सकता है। इन सब की कीमत 2 हजार रुपये से शुरू होती है। बच्चों के लिए जानवर लुक वाला इयर कवर कर रहा ट्रेंड :

इस बार ठंड में बच्चों के लिए जानवर के फोटो और उनके लुक वाले इयर कवर को बहुत पसंद किया जा रहा है। सरस मेले में ओड़िसा से आई दुकानदार बताती हैं कि इस बार मेले में बच्चों के लिए अलग-अलग तरह की टोपी आई हुई है। इसमें हाथी और शेर के लुक वाली टोपी को बहुत पसंद किया जा रहा है। इनकी कीमत भी 130 रुपये से शुरू होकर 150 रुपये तक जाती है। बंडी और लेदर जैकेट में लड़के दिख रहे स्टाइलिश : इस बार ठंड में लड़कियों के साथ-साथ लड़कों के लिए भी बहुत कुछ नया मार्केट में आया हुआ है। जैसे लंबे कुर्ता या शर्ट के लिए बंडी। जींस और टी-शर्ट पर पहनने के लिए लेदर जैकेट को पसंद किया जा रहा है। एक तरफ सरस मेले में कश्मीर से आए दुकानदार पांच हजार में लेदर जैकेट बेच रहे हैं तो वहीं ब्रांडेड कंपनियों में इनकी कीमत 6 हजार रुपये से शुरू होती है।

chat bot
आपका साथी