LIVE BLOG

Yoga Day 2023 LIVE: योग करते समय केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की बिगड़ी तबीयत, पीए और अधिकारियों ने संभाला

Bihar celebrated International Yoga Day 2023: देशभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। पटना समेत अन्य जगहों पर लोगों ने विभिन्न आसन किया। वहीं, बोधगया के तारा मंदिर में बौद्ध भिक्षु ने योग किया। वहीं, अन्य जिलों में भी लोगों ने तरह-तरह के आसन कर योग के प्रति जागरुक किया।

Roma RaginiPublish:Wed, 21 Jun 2023 08:12 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jun 2023 12:20 PM (IST)
Yoga Day 2023 LIVE: योग करते समय केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की बिगड़ी तबीयत, पीए और अधिकारियों ने संभाला
Yoga Day 2023 LIVE: योग करते समय केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की बिगड़ी तबीयत, पीए और अधिकारियों ने संभाला

Highlights

  • बोधगया के तारा मंदिर में बौद्ध भिक्षुओं ने किया योग
  • योगमय हुआ नवादा जिला कोर्ट
  • सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ किया योगाभ्यास

पटना, जागरण संवाददाता। Live Bihar Yoga Day 2023-आज देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। बिहार में भी योग दिवस पर लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक दिखे। राजधानी पटना समेत अन्य जिलों बुधवार सुबह से ही लोग पार्क में योग करते नजर आए।

21/06/2023
12:20:57 pm

भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने योग शिविर का किया उद्घाटन

विश्व योग दिवस पर पाटलिपुत्र कॉम्पलेक्स में भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, सुशील मोदी, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद और पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर योगा कार्यक्रम का उद्धाटन किया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ योग किया। 

21/06/2023
11:12:00 am

योग करने के दौरान केंद्रीय मंत्री की बिगड़ी तबीयत

योग दिवस के मौके पर योग करने के दौरान अचानक केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबीयत खराब हो गई। मौके पर मौजूद अधिकारी और उनके पीए ने पशुपति कुमार पारस उठाकर सोफा पर बिठाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

21/06/2023
10:18:45 am

योग दिवस पर भाजपा नेताओं ने किया योगाभ्यास

पटना के पाटलिपुत्र स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में पतंजलि योगपीठ की ओर से योगाभ्यास कराया गया। जिसमें बिहार भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे़, राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद और पूर्व मंत्री मंगल पांडेय सहित सैकड़ों भाजपा नेताओं ने लोगों के साथ अनुलोम विलोम, तारासन और सुखासन किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

21/06/2023
9:28:07 am

समय से पहले जागा लखीसराय, 'करो योग रहो निरोग' का दे रहे संदेश

लखीसराय शहर स्थित केआरके मैदान में पतंजलि योगपीठ जिला शाखा की ओर से विश्व योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बिहार के नेता प्रतिपक्ष सह लखीसराय के विधायक विजय कुमार सिन्हा, डालसा सचिव संजय कुमार, नगर परिषद लखीसराय के सभापति अरविंद पासवान ने योग किया। 

21/06/2023
8:32:26 am

नवादा के गांधी इंटर स्कूल में लोगों ने किया योग

विश्व योगा दिवस पर नवादा के गांधी इंटर स्कूल के मैदान में आमजन बुधवार सुबह एकजुट हुए। मैदान की हरी-हरी घास पर लोगों ने चादर बिछाकर योग किया। 

21/06/2023
8:25:22 am

बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ किया योग

 बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पटना के एस के पूरी पार्क में भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं और आम जन के साथ योग किया। इस मौके पर राज्य भाजपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा कि पीएम मोदी ने योग को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाकर भारत का मान बढ़ाया है।

21/06/2023
8:18:32 am

नवादा जिला कोर्ट में जज और न्यायिक अधिकारियों ने किया योग

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर नवादा के जिला कोर्ट में जिला जज और अन्य न्यायिक अधिकारियों ने योग किया। जिला कोर्ट में जिला जज और अन्य सफेद टी शर्ट पहने नजर आए। उन्होंने कोर्ट परिसर में योग किया।

chat bot
आपका साथी