विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yoga Day पर पटना में BJP के दिग्गजों का जुटान, सम्राट चौधरी, सुशील मोदी सहित इन बड़े नेता ने किया अनुलोम-विलोम

By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
Published: Wed, 21 Jun 2023 10:07 AM (IST)

Yoga Day 2023 in Bihar अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर बिहार योगमय नजर आया। राजधानी पटना समेत विभिन्न जिलों में आमजन ...और पढ़ें

International Yoga Day 2023: Yoga Day पर पटना में BJP नेताओं ने किया योगाभ्यास
International Yoga Day 2023: Yoga Day पर पटना में BJP नेताओं ने किया योगाभ्यास

राज्य ब्यूरो, पटना। नौवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार की सुबह राजधानी पटना में भी कई जगह पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस दौरान राजधानी में बिहार भाजपा के दिग्गज नेताओं का जुटान हुआ, जिन्होंने सैंकड़ों नेताओं के साथ विभिन्न योगा किया।

पाटलिपुत्र स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में पतंजलि योगपीठ की ओर से योगाभ्यास कराया गया। जिसमें बिहार भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे़, राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद और पूर्व मंत्री मंगल पांडेय सहित सैकड़ों भाजपा नेताओं ने लोगों के साथ अनुलोम विलोम, तारासन और सुखासन किया।

इससे पहले विनोद तावड़े ने विधिवत योग शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने योग करने के फायदों को बताते हुए कहा कि आज के समय में शरीर को स्वस्थ रख पाना बेहद मुश्किल है। ऐसे में योग के जरिए इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

इसके अलावा, भाजपा नेताओं ने कहा कि योग के महत्व को संयुक्त राष्ट्र ने भी माना और दुनिया के 177 देश में योग को पहचान मिल सके, इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में घोषित किया गया।

सम्राट चौधरी ने भी किया योगाभ्यास

वहीं, एसकेपुरी चिल्ड्रन पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने वरिष्ठ नेताओं के साथ योग किया।