तेजस्वी ने चाचा नीतीश को दी जन्मदिन की बधाई, कहा-आप स्वस्थ हों, दीर्घायु हों

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही तेजस्वी यादव ने भी उन्हें जन्मदिन को बधाई दी।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Fri, 01 Mar 2019 11:43 AM (IST) Updated:Fri, 01 Mar 2019 10:46 PM (IST)
तेजस्वी ने चाचा नीतीश को दी जन्मदिन की बधाई, कहा-आप स्वस्थ हों, दीर्घायु हों
तेजस्वी ने चाचा नीतीश को दी जन्मदिन की बधाई, कहा-आप स्वस्थ हों, दीर्घायु हों

पटना, जेएनएन। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज 69वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कुछ लोग सीएम को मिलकर बधाई दे रहे हैं, तो कई लोग सोशल मीडिया के जरिए नीतीश कुमार को अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सीएम नीतीश कुमार को आज सुबह ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही नीतीश कुमार के धुर विरोधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।

तेजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश चाचा जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके सफल और स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की मंगल कामना करता हूं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी नीतीश कुमार के जन्मदिन को लेकर ट्वीटर पर लिखा कि मेरे मित्र और बिहार के मेहनती सीएम नीतीश कुमार जी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए कामना करता हूं। उनकी दृढ़ता से बिहार को कुशासन के साये से निजात मिली है।

 

वहीं, बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी नीतीश कुमार के जन्मदिन पटना आएंगे तो मिल लेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

इसके अलावा बीजेपी, जेडीयू के साथ विपक्षी दलों के कई नेताओं ने भी नीतीश कुमार को जन्मदिन पर बधाई दी। कई नेताओं ने सड़कों पर पोस्टर लगाकर भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी