जीविका कर्मचारियों पर बरसीं लाठियां

अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे जीविका कर्मचारियों पर शुक्रवार दोपहर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान दर्जनों कर्मचारी घायल हो गए। घायलों का इलाज नजदीकी सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है।

By pradeep Kumar TiwariEdited By: Publish:Fri, 06 Feb 2015 02:54 PM (IST) Updated:Fri, 06 Feb 2015 02:56 PM (IST)
जीविका कर्मचारियों पर बरसीं लाठियां

पटना। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे जीविका कर्मचारियों पर शुक्रवार दोपहर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान दर्जनों कर्मचारी घायल हो गए। घायलों का इलाज नजदीकी सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है। बताया जाता है कि प्रदर्शनकारी उग्र हो गए थे। वे आर ब्लॉक गेट तोड़कर आगे बढऩे की कोशिश कर रहे थे। पुलिस-प्रशासन ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस को लाठियां बरसानी पड़ी। कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने की भी जानकारी मिली है।

chat bot
आपका साथी