लालू ने नीतीश को बताया झूठा, तेजस्‍वी बोले: बिहार में लड़कियां क्‍या लड़के भी असुरक्षित

बालिका गृह कांड में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की गिरफ्तारी नहीं होने पर लालू प्रसाद यादव तो बेगूसराय में कुछ लड़कों को यातना मामले में तेजस्‍वी ने ट्वीट किया है। जानिए।

By Amit AlokEdited By: Publish:Tue, 30 Oct 2018 10:14 PM (IST) Updated:Tue, 30 Oct 2018 10:14 PM (IST)
लालू ने नीतीश को बताया झूठा, तेजस्‍वी बोले: बिहार में लड़कियां क्‍या लड़के भी असुरक्षित
लालू ने नीतीश को बताया झूठा, तेजस्‍वी बोले: बिहार में लड़कियां क्‍या लड़के भी असुरक्षित
पटना [जेएनएन]। मुजफ्फरपुर के बालिका गृह यौन शोषण मामले में पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा पर टिप्‍पणी के बाद अब उनकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही है।  सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को आधार बनाकर राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने ट्वीट में नीतीश कुमार की सरकार को घेरा। उधर, बेगूसराय में कुछ लड़कों के साथ अमानवीय अत्‍याचार का वीडियाे वायरल होने के मामले में लालू के बेटे व नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने भी राज्‍य सरकार को आड़े हाथों लिया।
लालू बोले: सुप्रीम झूठ बोलते नीतीश
लालू प्रसाद यादव ने अपने ट्वीट में कहा कि विगत 14 वर्षों के नीतीश कुमार के शासन काल में सब कुछ कानून से अलग रहा है। ऐसा इसलिए है कि कानून कहीं रहा ही नहीं केवल झूठ रहा। सुप्रीम झूठ बोलने वाले रहे हैं नीतीश कुमार।

तेजस्‍वी ने कहा: बिहार में अब लड़के भी सुरक्षित नहीं
बिहार के बेगूसराय में बीते दिनों कुछ लड़कों को अगवा कर उन्‍हें अमानवीय यातनाएं दी गईं थीं। उन्‍हें नंगा कर न केवल पीटा गया, बल्कि एक-दूसरे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने को भी मजबूर किया गया। इस घटना पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंगलवार को अपने ट्वीट में कहा कि बिहार में न केवल लड़कियां, बल्कि लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। आरा की घटना के बाद अब बेगूसराय कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी प्रताडऩा और अप्राकृतिक यौनाचार की शिकायत की है।
chat bot
आपका साथी