ललन सिंह ने पूर्व मंत्री को बताया बिहार का सबसे बड़ा भू माफिया, कहा-भाजपा कर रही विधवा विलाप

Bihar Politics जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह ने दिल्‍ली में एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। कहा कि सत्‍ता से हटने के बाद वे विधवा विलाप कर रहे हैं। उन्‍होंने बिहार सरकार के एक पूर्व मंत्री को सबसे बड़ा भू माफिया बता दिया।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Fri, 19 Aug 2022 01:00 PM (IST) Updated:Fri, 19 Aug 2022 01:00 PM (IST)
ललन सिंह ने पूर्व मंत्री को बताया बिहार का सबसे बड़ा भू माफिया, कहा-भाजपा कर रही विधवा विलाप
प्रेस से वार्ता करते ललन सिंह। फोटो-इंटरनेट मीडिया

पटना, आनलाइन डेस्‍क। Bihar Politics: बिहार में नेताओं की बयानबाजी का सिलसिला चरम पर पहुंच चुका है। खासकर भाजपा भाजपा-जदयू के बीच जमकर आरोप-प्रत्‍यारोप चल रहे हैं। अब जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह (JDU President Lalan Singh) ने भाजपा पर जमकर हमला किया है। बिना नाम लिए पूर्व मंत्री को बिहार का सबसे बड़ा भू माफिया कह दिया है। उन्‍होंने कहा कि सत्‍ता हटने के बाद से यह पार्टी विधवा विलाप कर रही है। दिल्‍ली में वे शुक्रवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। 

भाजपा के खिलाफ सभी दलों को करेंगे एकजुट 

ललन सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी कहती है कि नीतीश कुमार जी (CM Nitish Kumar) में प्रधानमंत्री बनने की सारी योग्‍यता है। लेकिन वे प्रधानमंत्री के उम्‍मीदवार नहीं हैं। उनका एक ही लक्ष्‍य है कि सभी पाटियां एक मंच पर आए। भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर 2024 का चुनाव लड़ें। ये उनकी मंशा है। वे इसमें लगेंगे और सफलता भी मिलेगी।

मुजफ्फरपुर जाकर पता कर लीजिए न

बिहार में जंगलराज लौटने का आरोप लगाने को लेकर उन्‍होंने कहा कि बीजेपी वाले सत्‍ता से अलग हट गए हैं तो विधवा विलाप नहीं करेंगे तो क्‍या करेंगे। एक घटना हुई तो उन्‍हें जंगलराज दिखाई दे रहा है। और उनके इतने मंत्री जो-जो धंधा कर रहे थे। एक मंत्री थे जिन्‍होंने ढाई सौ सीओ का तबादला कर दिया। एक साल, छह महीने वाले का ट्रांसफर कर दिया। उसे नीतीश कुमार जी ने रद कर दिया। उसके बाद उनका प्रवचन देखे कि हम भू माफिया के खिलाफ लड़ रहे थे इसलिए उनका आदेश रद कर दिया गया। जरा मुजफ्फरपुर जाकर पता कर लीजिए सबसे बड़े भू माफिया वही हैं। बता दें कि ललन सिंह अभी पूरी तरह एक्‍शन मोड में हैं। चाहे भाजपा पर हमला करना हो या फिर आरसीपी सिंह (RCP Singh) पर, वे जोरदार तरीके से हमला कर रहे हैं। उन्‍होंने एक दिन पहले आरसीपी को भाजपा का एजेंट बता दिया था। 

chat bot
आपका साथी