कुशवाहा का नीतीश पर तंज, जोड़-तोड़ की राजनीति कोई आपसे सीखे

दो विधायकों के पार्टी छोड़ने की खबर के बीच आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर शब्दों के बांड़ चलाए। ट्वीट कर उपेंद्र ने नीतीश पर पार्टी डैमेज करने का आरोप लगाया।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 07:31 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 07:31 PM (IST)
कुशवाहा का नीतीश पर तंज, जोड़-तोड़ की राजनीति कोई आपसे सीखे
कुशवाहा का नीतीश पर तंज, जोड़-तोड़ की राजनीति कोई आपसे सीखे
पटना [जेएनएन]। अपनी पार्टी के दो विधायकों के जेडीयू में जाने की खबर के बीच रविवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। विधायकों के जनता दल यूनाइटेड में जाने की खबर भले अभी स्पष्ट न हो पर कुशवाहा ने इसका दोष सीएम नीतीश को मढ़ दिया है।
रविवार की शाम एक ट्वीट जारी कर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, वैसे तो नीतीश जी आपको जोड़तोड़ में महारथ हासिल है। बसपा, लोजपा, आरजेडी, कांग्र्रेस और अब लोक समता पार्टी...लेकिन बिहार की जनता सब देख रही है। हम गरीबों, शोषितों, वंचितों, दलितों, पिछड़ों और गरीब सवर्णों के हक के लिए लड़ते रहेंगे। आप चाहे जितना प्रहार करें। इसके साथ ही उपेंद्र कुशवाहा ने एक चैनल की खबर का स्क्रीन शॉट भी अपने ट्वीट के साथ संलग्न किया है। जिसमें, 'आरएलएसपी के दो विधायक जेडीयू में शामिल हो सकते हैं, उपेन्द्र कुशवाहा को बड़ा झटका, आलेख से खबर फ्लैश हो रही है।
किसी पार्टी को डैमेज करना भी है अपराध
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का शब्दों से किया हमला यहीं नहीं थमा। रविवार की दोपहर भी उन्होंने नीतीश के पार्टी को डैमेज करने की कोशिश को अपराध बताया। ट्वीट से उन्होंने कहा, 'केवल दहेज़ लेना-देना ही अपराध नहीं है बल्कि किसी पार्टी को डैमेज करने हेतु लोभ व प्रलोभन देना भी अपराध एवं घोर अनैतिक कुकृत्य है...! ऐसे यह कोई नही मनेगा कि आपकी पार्टी में ऐसा कुकृत्य, आपकी सहमति के बगैर हो रहा होगा....! ट्वीट के बाद राजनीतिक बयानबाजी का दौर चालू हो गया है।
राम विलास से की मुलाकात, नहीं बनी बात!
लोकसभा चुनाव से पहले बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर बढ़ती तनातनी के बीच रविवार को राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (आरएलएसपी) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने लोकजनशक्ति पार्टी अध्यक्ष रामविलास पासवान के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक मंत्रणा चली। हाालांकि, मुलाकात के बाद ऐसा माना जा रहा है कि सीटों के बंटवारे को लेकर कोई बात नहीं हुई है।
chat bot
आपका साथी