पूर्व विधायक की पत्नी कृष्णा कुमारी फिर राजद में लौटीं, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई पार्टी सदस्यता

पूर्व विधायक रणवीर यादव की पत्नी व वरिष्ठ नेता कृष्णा कुमारी यादव फिर राजद में लौट आई हैं। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उन्हें राजद की सदस्यता दिलाई

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 07:01 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 07:01 PM (IST)
पूर्व विधायक की पत्नी कृष्णा कुमारी फिर राजद में लौटीं, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई पार्टी सदस्यता
पूर्व विधायक की पत्नी कृष्णा कुमारी फिर राजद में लौटीं, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई पार्टी सदस्यता

पटना, जेएनएन। बिहार में विधानसभा चुनाव सर पर हैं। ऐसे में पार्टी छोड़ना व दलों में वापस लौटना शुरू हो गया है। पूर्व विधायक रणवीर यादव की पत्नी व वरिष्ठ नेता कृष्णा कुमारी यादव फिर राजद में लौट आई हैं। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उन्हें राजद की सदस्यता दिलाई। राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में कृष्णा यादव खगड़िया से राजद की प्रत्याशी थीं, किंतु जीत नहीं सकी थीं। पिछली बार भी कृष्णा राजद से टिकट की दावेदार थीं, किंतु गठबंधन में खगड़िया सीट विकासशील इंसान पार्टी को मिल गई थी। उसकी वजह से कृष्णा यादव ने नाराज होकर राजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कृष्णा के राजद में शामिल होने के मौके पर पार्टी के कोषाध्यक्ष एवं विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव निराला यादव, डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, निर्भय अंबेडकर समेत राजद के कई अन्य नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। 

भाकपा के प्रभारी सचिव बने रामनरेश पांडेय

पटना: पूर्व विधायक रामनरेश पांडेय राज्य भाकपा के प्रभारी सचिव बनाए गए हैं। शुक्रवार को हुई राज्य सचिवमंडल एवं कार्यकारिणी की अलग-अलग बैठक  में सर्वसम्मति से यह फैसला किया गया। बैठक की अध्यक्षता सचिवमंडल सदस्य विजय नारायण मिश्र ने की। बैठक में विजय ने बताया कि सत्यनारायण सिंह के असामयिक निधन के चलते सचिव का पद रिक्त हो गया था। पांडेय अगले राज्य सम्मेलन तक इस पद पर रहेंगे। प्रभारी सचिव बनाए गए रामनरेश पांडेय मधुबनी जिला के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार भाकपा के विधायक रह चुके हैं। वे राज्य कार्यकारिणी एवं राज्य सचिवमंडल के सदस्य के अलावा बिहार खेत मजदूर यूनियन के अध्यक्ष हैं। शुक्रवार की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर पूर्व सांसद रमेंद्र कुमार एवं नागेंद्र नाथ ओझा उपस्थित थे। मिश्र के मुताबिक सत्यनारायण सिंह का निधन कोरोना संक्रमण के चलते हुआ। 

chat bot
आपका साथी