हैंडबॉल में कैमूर, सारण, सिवान और गया की जीत

शनिवार को शेरपुर स्थित इंदर सिंह उच्च विद्यालय में आठवीं बिहार सीनियर वुमेन हैंडबॉल शुरू

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 02:24 AM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 02:24 AM (IST)
हैंडबॉल में कैमूर, सारण, सिवान और गया की जीत
हैंडबॉल में कैमूर, सारण, सिवान और गया की जीत

पटना। शनिवार को शेरपुर स्थित इंदर सिंह उच्च विद्यालय में आठवीं बिहार सीनियर वुमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। चैंपियनशिप के प्रथम दिन 5 मैच हुए। इस बार यहा 18 जिले के टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रथम दिन के मैच में मधेपुरा एवं खगड़िया की टीमें अपना खाता भी नहीं खोल पाई। भागलपुर एवं कैमूर के बीच हुए मुकाबले में कैमूर की टीम ने भागलपुर को एक गोल से हराया। भागलपुर की टीम दो गोल कर पाई, जबकि कैमूर की टीम ने तीन गोल दागे। सारण ने खगड़िया की टीम को 10-0 से हराया। एकलव्य सीवान की टीम ने शेखपुरा की टीम को 10-2 से हराया। रानी लक्ष्मी सिवान की टीम ने मधेपुरा को 12 - 0 से हराया। वही गया की टीम ने जहानाबाद को 2 के मुकाबले 3 गोल से हराया।

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बिहार ओलंपिक संघ के सचिव मोहम्मद मुस्ताक अहमद, बिहार प्लेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, पूर्व मुखिया कृष्ण मुरारी शर्मा, पूर्व जिला पार्षद शीला देवी एवं सचिव रवि रंजन शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि किसी भी परिवार का सदस्य आइएएस या आइपीएस बनता है तो वह अपने गाव शहर का नाम राज्य या पूरे देश में ही रौशन कर पाता है, लेकिन कोई बेटी खेल में पीटी उषा, साइना नेहवाल, सानिया मिर्जा बनती है तो उसका नाम, उसके गाव, परिवार एवं राज्य का नाम अपने देश में ही नहीं पूरे विश्व में रोशन हो जाता है। बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव बृजकिशोर शर्मा ने प्रतियोगिता के बारे में बताया कि यहा आयोजित इस प्रतियोगिता से हैं जो टीम निकलेगी, वह बिहार की एक टीम बनेगी जो 22 से 27 दिसंबर नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार राज्य सीनियर वूमेन हैंडबॉल टीम का नेतृत्व करेगी।

chat bot
आपका साथी