Jitan Ram Manjhi: नीतीश कुमार को कोई विषैला खाना दे रहा, तीन लक्षण इसके सबूत, जीतन राम मांझी का बड़ा दावा

Jitan Ram Manjhi On Nitish Kumar बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार के लगातार दिए विवादित बयान को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को कोई विषैला पदार्थ खिला रहा है। उन्होंने नीतीश कुमार के तीन लक्षण भी गिनाए जो कि बता रहा है कि नीतीश कुमार को विषैला खाना खिलाया जा रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 10 Nov 2023 01:15 PM (IST) Updated:Fri, 10 Nov 2023 01:15 PM (IST)
Jitan Ram Manjhi:  नीतीश कुमार को कोई विषैला खाना दे रहा, तीन लक्षण इसके सबूत, जीतन राम मांझी का बड़ा दावा
जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार पर बोला जोरदार हमला (फाइल फोटो)

HighLights

  • बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है।
  • जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार के अलावा विधानसभा अध्यक्ष को भी घेरा है।

डिजिटल डेस्क, पटना। Jitan Ram Manjhi: बिहार विधानसभा में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के मुखिया जीतन राम मांझी के बीच जमकर नोंक झोंक हुई। नोंक झोंक ऐसी थी कि सीए नीतीश कुमार अपना आपा खो बैठे और जीतन राम मांझी को तू-तड़ाक तक कर दिया। वहीं अब नीतीश कुमार के बयान पर जीतन राम मांझी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने सीएम नीतीश को लेकर ऐसा दावा कर दिया है कि हर कोई हैरान है।

जीतन राम मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पिछले तीन लक्षण बता रहे हैं कि उनकी मानसिक स्थिति सही नहीं है। उन्हें कोई विषैला पदार्थ खिला रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो यह कि नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी के पिता महावीर चौधरी पर माल्यार्पण करने की जगह अशोक चौधरी पर ही माल्यार्पण कर दिया। दूसरा उन्होंने महिलाओं के बारे में जो घटिया बयान दिया वह तो हद ही हो गई। उसके बाद गुरुवार को जिस तरह से उन्होंने मुझे जलील किया वे साबित करते हैं कि कहीं न कहीं नीतीश कुमार को विषैला खाना खिलाया जा रहा है।

जीतन राम मांझी ने विधानसभा अध्यक्ष को भी बताया दोषी

 जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा विधानसभा अध्यक्ष कभी विधानसभा के अभिरक्षक हुआ करते हैं। लेकिन मुझे इस बात का दुख है कि सदन के अध्यक्ष(अवध बिहारी चौधरी) सत्ता पक्ष के पक्ष में अपना सारा निर्णय दे रहे हैं, जो इस संविधान और जनतंत्र के लिए घातक है। मुख्यमंत्री(नीतीश कुमार) तो दोषी हैं ही लेकिन हमारे अध्यक्ष भी उनसे कम दोषी नहीं हैं।

जीतन राम मांझी ने सड़क से सदन तक किया आंदोलन का ऐलान

वहीं नीतीश कुमार द्वारा अपमान किए जाने के बाद जीतन राम मांझी ने सड़क से सदन तक आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह राज्यपाल से पहले मिलेंगे। इसके बाद वह राष्ट्रपति से भी मिलेंगे। वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि कल राज्यपाल से मिलने हमलोग जाएंगे। जब तक नीतीश तेजस्वी इस्तीफा नहीं देते आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:

VIDEO: ये तो हद है! बिहार में अब सड़क ही लूट ली गई, निर्माण होने के तुरंत बाद ही ग्रामीणों ने कर दी तोड़फोड़

BPSC Teacher Salary: बीपीएससी शिक्षकों को किस आधार पर मिलेगा वेतन? आसान भाषा में समझें यहां


chat bot
आपका साथी