मेजबान बिहार को झारखंड से मिली शिकस्त

राष्ट्रीय (पूर्वी क्षेत्र) सब जूनियर फुटबॉल चैंपियनशिप के अंतर्गत बुधवार को खेले गए लीग मैच में।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Sep 2018 09:11 PM (IST) Updated:Wed, 05 Sep 2018 09:11 PM (IST)
मेजबान बिहार को झारखंड से मिली शिकस्त
मेजबान बिहार को झारखंड से मिली शिकस्त

पटना। राष्ट्रीय (पूर्वी क्षेत्र) सब जूनियर फुटबॉल चैंपियनशिप के अंतर्गत बुधवार को खेले गए लीग मुकाबले में भारतीय खेल प्राधिकरण ने सिक्किम को 10-0 से और झारखंड ने बिहार को 2-0 से पराजित किया। मनोज कमलिया स्टेडियम पटना सिटी में आयोजित इस चैंपियनशिप में पूल बी के मुकाबले में साई के खिलाड़ियों को पहला गोल दागने के लिए 38 मिनट तक जूझना पड़ा। 39वें मिनट में देवजीत राय ने साई का खाता खोला। इसके बाद उसने ताबड़तोड़ हमले किए और हाफ टाइम तक 4-0 की बढ़त हासिल कर ली।

साई ने की गोलों की बरसात : देवजीत ने 59वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा, जबकि एस वासुमैत्री ने 42वें, 52वें और 76वें मिनट में गोल कर सिक्किम को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद भी साइ के खिलाड़ी नहीं रूके। राजेश नैया ने 51वें मिनट में, समीर वर्मन ने 49वें मिनट में, राकेश कुमार भूईया ने 71वें मिनट में, शुभाजीत वर्मन ने 81वें और दिगात मंडल ने 84वें मिनट में गोल कर रही-सही कसर पूरी कर दी। इतने गोल होने के बावजूद साई को हैट्रिक जमाने का मौका नहीं मिला।

बिहार ने कई मौके गंवाए : बिहार के स्ट्राइकर आरिफ सिद्दीकी, ओम नारायण कुमार, प्रिंस कुमार, अतुल कुमार ने गोल दागने के कई मौके गंवाए। विशेषकर आरिफ ने 24वें निमट में और ओम नारायण ने 28वें और 31वें मिनट में गोल दागने का अच्छा मौका गवा दिया। इसके उलट झारखंड के खिलाड़ियों ने छोटे-छोटे पास के सहारे गेंद को बिहार के गोल क्षेत्र में रखने का प्रयास किया। झारखंड के मिडफील्डर हर्षित बारा, संतोष कुजूर, आभास मिंज, नीतीश किंडो ने गेंद को बिहार के डी एरिया में रखा। मेजबान गोलकीपर कुलवीर सिंह अपने एरिया को छोड़ आगे निकलते रहे। हालांकि इसका लाभ मध्यातर तक झारखंड के खिलाड़ी नहीं उठा सके और मुकाबला 0-0 की बराबरी पर रहा।

मध्यांतर के बाद झारखंड ने दागा गोल : खेल के 52वें मिनट में झारखंड के मिडफील्डर आभाष मिंज ने कुलवीर के एडवास होते ही गेंद को जाल में उलझा कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद 75वें मिनट में एक बार फिर कुलवीर की गलती का फायदा उठाते हुए झारखंड के स्ट्राइकर सिद्धात मुखी ने दूसरा गोल दाग कर बिहार की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

इसके पूर्व खिलाड़ियों से पटना सिटी के अनुमंडलाधिकारी राजेश रौशन समेत विद्या भूषण सिंह व सत्येन्द्र कुमार, मुंगेर जिला फुटबॉल संघ के सचिव रवीन्द्र सिंह, आयोजन सचिव प्रफुल्ल कुमार, सह सचिव प्रशात कुमार ने परिचय प्राप्त किया। मैच के रेफरी एमजे अरोकिया ने झारखंड दे सिद्धात मुखी को 55वें मिनट में यलो कार्ड दिखाया। यू हैदर व डीएम सावंत सहायक रेफरी थे। एम सुगंदार फोर्थ ऑफिसियल की भूमिका निभाई। आज का मैच : अपराह्न तीन बजे से छत्तीसगढ़ व पश्चिम बंगाल के बीच।

chat bot
आपका साथी