विधानसभा चुनाव : रास नहीं आ रहा 'पोस्टल वोट'

अधिकांश मतदाता अपने अपने क्षेत्रों में मतदान करते हैं, लेकिन अनिवार्य कारणों से अपने क्षेत्र से बाहर गए लोग भी अपना मत डाल सकें इसके लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गयी है। इसमें चुनाव कार्य मेंं लगे मतदानकर्मी पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल करने में ज्यादा रुचि नहीं दिखाते।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2015 08:02 AM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2015 08:14 AM (IST)
विधानसभा चुनाव : रास नहीं आ रहा 'पोस्टल वोट'

पटना [अनिल सिंह झा]। मतों के जरिए प्रतिनिधि का चुनाव संवैधानिक अधिकार है। यही लोकतंत्र का आधार भी। अधिकांश मतदाता अपने अपने क्षेत्रों में मतदान करते हैं, लेकिन अनिवार्य कारणों से अपने क्षेत्र से बाहर गए लोग भी अपना मत डाल सकें इसके लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गयी है। इसमें चुनाव कार्य मेंं लगे मतदानकर्मी भी शामिल हैं। लेकिन ये पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल करने में ज्यादा रुचि नहीं दिखाते।

वैसे मतदान प्रतिशत में पोस्टल वोट की स्थिति निराशाजनक है। चालू विधानसभा चुनाव में पोस्टल वोट प्रतिशत 8.90 रहा। एक दर्जन से अधिक विधानसभा सीटों पर एक भी पोस्टल मतदान नहीं हुआ। मतदान कार्य कराने वाले सभी सरकारी कमियों के लिए पोस्टल वोट की व्यवस्था रहती है। जिला मुख्यालय अथवा किसी अन्य स्थान पर ये वोट डाले जाते हैं।

मतदान कार्य में लगाए गए मतदान कर्मी ड्यूटी स्थल पर रवाना होने से पहले पोस्टल वोट के जरिए मत का प्रयोग कर सकते हैं। प्रावधान के बाद भी मतदान कर्मी पोस्टल वोट में खास रुचि नहीं लेते हैं। चालू विधानसभा चुनाव में मतदान कराने में करीब सवा लाख कर्मचारियों की सेवा ली गई थी।

जबकि, मात्र 28493 पोस्टल वोट पड़े। 2077 वोट रद कर दिए गए। कुल पोस्टल वोट में से सामान्य पर 24908, एससी पर 3537 एवं एसटी सीट पर 48 मत ही डाले गए। विधानसभा की 243 सीटों में सबसे अधिक 1030 पोस्टल वोट का प्रयोग भागलपुर में हुआ। सात से आठ विधानसभा सीट में ही पांच सौ से अधिक पोस्टल वोट का इस्तेमाल किया गया। दो दर्जन से अधिक सीटों पर पोस्टल वोट का खाता नहीं खुला, जबकि एक दर्जन सीटों में दहाई अंक पार नहीं कर सका।

सबसे अधिक पोस्टल वोट की सीटें

1. भागलपुर - 1030

2. हाजीपुर- 888

3. छपरा - 821

4. वैशाली- 693

5. नाथनगर- 681

6. महुआ- 678

7. बेतिया -434

8. बथनहा- 406

9. खगडिय़ा- 362

10.बेगूसराय- 333

सबसे कम पोस्टल वोट की सीटें

1. बोचहा- 1

2. कुशेश्वरस्थान- 1

3. फुलपरास- 1

4. कल्याणपुर - 2

5. खजौली- 2

6. मोतीहारी- 2

7. बेलसंड- 2

8. आलमनगर- 3

9. फारबीसगंज- 3

10. बिहारीगंज- 4

इन सीटों के लिए नहीं पड़े एक भी पोस्टल मत

1. सुगौली

2. शाहपुर

3. झाझा

4. संदेश

5. पटना साहेब

6. बाढ़

7. हरनौत

8. बिस्फी

9. सुरसंड

10. हिलसा समेत दो दर्जन

chat bot
आपका साथी