भतीजे के साथ आपत्तिजनक हालत में थी पत्नी, पति ने देखा तो किया ये हाल

भतीजे के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखकर पति को गुस्सा आ गया। उसने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इस दौरान भतीजा भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Sun, 18 Dec 2016 10:54 AM (IST) Updated:Sun, 18 Dec 2016 10:40 PM (IST)
भतीजे के साथ आपत्तिजनक हालत में थी पत्नी, पति ने देखा तो किया ये हाल

मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। अपने भतीजे के साथ पत्नी केा आपत्तिजनक अवस्था में देखकर पति हैवान बन गया। उसने पत्नी को पकड़कर उसका गला काट डाला। इस दौरान भतीजा भागने में सफल रहा। घटना मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र स्थित आरिजपुर की है।

बताया जाता है कि शनिवार को आरिजपुर गांव का बालेश्वर मांझी (40) मजदूरी करने बाहर गया था। अपराह्न काल में उसक किसी ने सूचना दी कि उसकी पत्नी रिश्ते के भतीजे के साथ आपत्तिजनक अवस्था में है। इसके बाद वह घर आया तो भतीजे को पत्नी के साथ देखा। बालेश्वर को देखकर भतीजा तो भाग निकला, लेकिन पत्नी गिरिजा देवी (35) पकड़ में आ गई।

भतीजे के साथ पत्नी को आपत्तिजनक अवस्था में देखकर आपा खो चुके बालेश्वर ने पत्नी पर पास रखे दबिया से कई वार कर दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी होकर गिर गई। घटना के कारण भयभीत बच्चे चीख-पुकार मचाने लगे। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे, लेकिन बालेश्वर ने किसी को पास नहीं फटकने दिया। जो भी आने की कोशिश करता, उसपर वह दबिया, चाकू और फिर ईंट-पत्थर से हमला कर रहा था।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में लेकर जख्मी महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, वहां पहुंचने तक महिला की मौत हो चुकी थी।

लोगों ने बताया कि मृतक गिरिजा देवी आठ बच्चियों की मां थी। घटना के कारणों को लेकर अवैध संबंध की चर्चा है, हालांकि परिजन कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।

chat bot
आपका साथी