भोजपुरी की ह़ॉट एक्ट्रेस मोनालिसा की हनीमून की तस्वीरें हुईं वायरल

भोजपुरी सिनेमा की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा आजकल पति विक्रांत के साथ गोवा में हनीमून मना रही हैं। उनकी हनीमून की कुछ तस्वीरें वायरल हो गई हैं।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Mon, 08 May 2017 02:37 PM (IST) Updated:Tue, 09 May 2017 10:55 PM (IST)
भोजपुरी की ह़ॉट एक्ट्रेस मोनालिसा की हनीमून की तस्वीरें हुईं वायरल
भोजपुरी की ह़ॉट एक्ट्रेस मोनालिसा की हनीमून की तस्वीरें हुईं वायरल

पटना [जेएनएन]। भोजपुरी की हॉट सनसनी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बिग बॅास 10 और फिर नच बलिए 8 को लेकर किसी ना किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में छाई रही हैं। मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह ने नच बलिए 8 में पार्टिसिपेट किया था और एक साथ एक-दूसरे की बाहों में बांहें डाले मंच पर दिखे थे।

फिलहाल ये दोनों नच बलिए 8 से एलीमिनेट हो चुके हैं और वहां से सीधे निकलकर अपने हनीमून के लिए गोवा पहुंच गए हैं। फिलहाल मोनालिसा इन दिनों पति विक्रांत के साथ इन दिनों गोवा में  रोमांटिक समय बिता रही हैं।

मोनासिला और विक्रांत ने पिछले साल बिग बॅास 10 में एक दूसरे से शादी की थी। वे दोनों एक दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे थे। बिग बॅास से निकलने के बाद दोनों तुरंत नच बलिए 8 में दिखाई दिए। इस बीच मोनालिसा ने अपना दस किलो वजन भी कम किया है।

विवादित मोनालिसा मोनालिसा के पास्ट की बात करें तो उनकी लाइफ विवादित रही है। मसलन, अपने से कई साल बड़े शख्स मदन के साथ उनके लिव-इन रिलेशनशिप ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। विक्रांत से पहले मोनालिसा मदन के साथ लिव-इन में रह चुकी हैं। करीब 6 साल के बाद दोनों की लव-स्टोरी का द एंड हो गया था।

वायरल हुईं हॉट भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के हनीमून की तस्वीरें...

बी ग्रेड से भोजपुरी सिनेमा मदन के साथ ही मोनालिसा कोलकाता से मुंबई आई थीं, जहां उन्होंने कुछ बी-ग्रेड फिल्मों में काम किया और फिर भोजपुरी सिनेमा की ओर रूख किया।

लिव इन में दूसरी बार मदन के साथ ही मोनालिसा कोलकाता से मुंबई आई थीं, जहां उन्होंने कुछ बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया था।

मोनालिसा और विक्रांत 'सईंया तूफानी', 'मेहरारू बिना रतिया कैसे कटी', 'प्रेम लीला' जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में एकसाथ काम कर चुके हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा हिट रही है। इन दिनों मोनालिसा का पूरा फोकस बॅालीवुड की फिल्मों पर है।

chat bot
आपका साथी