एनएच व गांधी सेतु पर लगा जाम

पटना सिटी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 एवं महात्मा गांधी सेतु पर गुरुवार को सभी तरह के वाहनों की कत

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 May 2018 01:45 AM (IST) Updated:Fri, 04 May 2018 01:45 AM (IST)
एनएच व गांधी सेतु पर लगा जाम
एनएच व गांधी सेतु पर लगा जाम

पटना सिटी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 एवं महात्मा गांधी सेतु पर गुरुवार को सभी तरह के वाहनों की कतार लगी रही। दोपहर में यह समस्या गंभीर हो गई। जाम में फंसे वाहनों पर सवार लोग बेहाल नजर आए। तैनात पुलिस कर्मियों की तमाम कोशिशों के बाद भी वाहनों को गति नहीं मिल पाने से हालात बेकाबू होते दिखे। वाहनों के घंटों रेंगने का सिलसिला जारी रहा। जाम में कई स्कूल वाहन, एंबुलेंस भी फंसे रहे। सेतु के जाम का असर गायघाट स्थित पीपा पुल पर भी पड़ा। यहां छोटे वाहनों की संख्या बढ़ जाने से परिचालन बाधित होता रहा।

एनएच एवं सेतु पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने की कोशिश में लगे पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि जाम का कारण सेतु के पूर्वी लेन की ¨सगल सड़क है। हाजीपुर से पटना के बीच इसी लेन से सभी तरह के वाहनों की आवाजाही हो रही है। वहीं पटना की ओर आने वाले वाहनों को पटना-मसौढ़ी मार्ग में जाने के लिए आगे पेट्रोल पंप के पास से घूमना पड़ता है। मालवाहक वाहनों के यहां टर्न लेने पर जाम लग जाता है। पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि पटना की ओर से चलकर एनएच के रास्ते सेतु पर चढ़ने वाले बालू-गिट्टी वाले ट्रकों का अवैध प्रवेश ट्रांसपोर्ट नगर में हो जाता है। गेट नंबर दो और तीन से इन वाहनों को पार्किंग ठेकेदार की मुट्ठी गरम पर प्रवेश करा दिया जाता है। जाम में फंसने से बचने के लिए यह वाहन सेतु स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के गेट संख्या एक के प्रवेश द्वार से निकलते हैं। इस अवैध तरीके से सेतु पर जाम और भी गंभीर होता है।

chat bot
आपका साथी