हथुआ मार्केटः बिल्डर के खिलाफ चल रहा था निगरानीवाद, फिर भी किया निर्माण

पटना के हथुआ मार्केट में निर्माण से पहले ही विवाद चल रहा था। इसके बावजूद भी बिल्डर ने निर्माण कार्य जारी रखा। जिसका खामियाजा आज आसपास के लोग उठा रहे हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 04:35 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 04:35 PM (IST)
हथुआ मार्केटः बिल्डर के खिलाफ चल रहा था निगरानीवाद, फिर भी किया निर्माण
हथुआ मार्केटः बिल्डर के खिलाफ चल रहा था निगरानीवाद, फिर भी किया निर्माण

पटना, जेएनएन। हथुआ मार्केट के पास चर्च की जमीन पर एबीसी यानि अजल्फा बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ निगम द्वारा पूर्व में ही निगरानी वाद चलाया गया था। निगम निगरानी वाद संख्या - 62बी/ 2018 के तहत उसपर मामला दर्ज किया गया था। उस समय नक्शे को लेकर विवाद हुआ था। जब निगम के इंजीनियर और अधिकारियों ने नक्शे की जांच की थी तो निर्माण कार्य को नक्शे से अलग पाया गया था। साथ ही स्थानीय लोगों के रास्ते को लेकर भी विवाद हुआ था।

विधानसभा में उठाया गया था सवाल

सूत्रों की मानें तो इस पर विधानसभा में भी सवाल हुआ था। इसके बाद सितंबर -अक्टूबर 2018 में निगम द्वारा एबीसी पर निगरानीवाद चलाया गया था। उसे नोटिस भी जारी किया गया था परंतु पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी उसने नोटिस का जवाब नहीं दिया था और निर्माण कार्य जारी रखा। निगम के अधिकारी इस पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं।

बिना इंजीनियर और तकनीकी मजदूरों के हो रहा था काम

निगम के इंजीनियर द्वारा किए गए जांच में इस बात की जानकारी मिली कि यहां बिना इंजीनियर और तकनीकी मजदूरों के ही काम हो रहा था। इस बाबत बांकीपुर अंचल के कार्यपालक अभियंता सुधाकर सिंह ने कहा कि जांच में कई खामियां सामने आई हैं। जिसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि रात में निर्माण कार्य करने की मनाही है परंतु इसका पालन नहीं किया गया। साथ ही मौके पर न तो कोई इंजीनियर था और ना ही कुशल मजदूर। यही वजह है कि इनलोगों ने पाइल के बगल में ही इतना गड्ढ़ा कर दिया जिससे यह हादसा हो गया। पाइल धंस गया और सड़क जमींदोज हो गई साथ ही आसपास के मकानों में दरार आ गई। निर्माण कार्य में लगी सामग्रियों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। इधर, मंगलवार को निगम के कार्यपालक अभियंता सुधाकर सिंह की देखरेख में प्रोटेक्शन कार्य जारी रहा। हथुआ मार्केट की तरफ पैकिंग का कार्य किया गया। साथ ही गड्ढ़ो को भरा गया।

chat bot
आपका साथी