प्रभातफेरी से 27 को शुरू होगी गुरु नानक देव की 551वीं जयंती, जानें इस वर्ष क्या हैं कार्यक्रम

गुरु नानक देव जी महाराज की 551वीं जयंती को ले तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में तैयारियां शुरू हो गई हैं। पांच दिवसीय प्रभातफेरी की शुरुआत 24 नवंबर से होगी। मुख्य समारोह 30 नवंबर को तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मनाया जाएगा।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 06:43 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 06:43 PM (IST)
प्रभातफेरी से 27 को शुरू होगी गुरु नानक देव की 551वीं जयंती, जानें इस वर्ष क्या हैं कार्यक्रम
गुरु नानक देव जी महाराज की जयंती पर पटना में निकलती प्रभात फेरी। फाइल फोटो।

पटना, जेएनएन। सिख पंथ के प्रथम गुरु नानक देव जी महाराज की 551वीं जयंती को ले तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में तैयारियां शुरू हो गई हैं। पांच दिवसीय प्रभातफेरी की शुरुआत 24 नवंबर से होगी। प्रबंधक समिति के महासचिव सरदार महेंद्रपाल सिंह ढिल्लन ने बताया कि गुरुनानक देव जयंती का मुख्य समारोह 30 नवंबर को तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मनाया जाएगा। 

प्रबंधक समिति के सचिव सरदार महेंद्र सिंह छाबड़ा ने बताया कि 27 नवंबर को गुरुनानक देव की जयंती को लेकर गुरु के बाग में त्रिदिवसीय अखंड पाठ रखा जाएगा। वहीं 29 नवंबर को अखंड पाठ की समाप्ति के बाद दोपहर दो बजे गुरु का बाग से निकलेगा नगर कीर्तन। इधर तख्त श्री हरिमंदिर में 28 नवंबर को अखंड पाठ रखा जाएगा। जिसकी समाप्ति 30 नवंबर को मुख्य समारोह के दिन होगी। जयंती में स्थानीय के अलावा देश- विदेश के सिख श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकारी नियमों का पालन किया जाएगा। बिना मास्क पहने संगतों को गुरुद्वारा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। कीर्तन व कवि दरबार में संगत निहाल होंगे।

तख्त श्री हरिमंदिर के अधीक्षक सरदार दलजीत सिंह ने बताया कि 24 नवंबर की सुबह तख्त साहिब परिसर से भोर पांच बजे निकली प्रभात फेरी कंगन घाट से झाउगंज गली होते अशोक राजपथ, श्री गुरुगोविंद सिंह पथ, दीरा रोड, काली स्थान होते बाललीला गुरुद्वारा पहुंचेगी। कथा प्रवचन के बाद प्रभात फेरी बाललीला गुरुद्वारा से हरिमंदिर गली होते तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब लौटेगी। प्रभात फेरी के संयोजक दर्शन सिंह, तेजिंदर सिंह, प्रेम सिंह, रंजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह हैं।

जानें कार्यक्रम

25 नवंबर को तख्त साहिब से भोर में निकलने वाली प्रभात फेरी बड़ी संगत गायघाट गुरुद्वारा जाएगी। गायघाट गुरुद्वारा दर्शन के बाद प्रभात फेरी हांड़ी साहिब गुरुद्वारा दानापुर जाएगी। वहां से दर्शन करने के बाद वापस तख्त साहिब वापस आएगी। 

26 नवंबर को प्रात: तख्त साहिब से निकलने वाली प्रभात फेरी अशोक राजपथ मार्ग होते गुरु का बाग जाएगी और वहां से दर्शन कर वापस तख्त साहिब लौटेगी। 

27 नवंबर की भोर तख्त साहिब से निकलने वाली प्रभातफेरी अशोक राजपथ होते सोनार टोली गुरुद्वारा का दर्शन कर तख्त साहिब लौटेगी। 

28 नवंबर को तख्त श्री हरिमंदिर साहिब से निकली बड़ी प्रभात फेरी अशोक राजपथ, चमडोरिया, पूरब दरवाजा, मोर्चा रोड, पटना साहिब स्टेशन, चौकशिकारपुर, श्री गुरु गोङ्क्षवद सिंह पथ, चौक होते तख्त श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचेगी। प्रभात फेरी में शामिल महिला-पुरुष, युवा विभिन्न मोहल्लों में शबद कीर्तन करते चलेंगे। 

chat bot
आपका साथी