गिरिराज सिंह व मुकुल राय पर नक्सली हमले की आशंका

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह और पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के सांसद मुकुल राय पर नक्सली हमले की आशंका को लेकर उनकी सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2015 07:47 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2015 11:13 AM (IST)
गिरिराज सिंह व मुकुल राय पर नक्सली हमले की आशंका

पटना। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह पर नक्सली हमले की आशंका को लेकर उनकी सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है। इस मामले में गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि गृह मंत्रालय के इस निर्देश के बावजूद बिहार में उनकी सुरक्षा को लेकर कोई विशेष इंतजाम नहीं किए गए हैं।

गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के सांसद मुकुल राय को भी नक्सलियों के निशाने पर होने की सूचना पश्चिम बंगाल सरकार को उपलब्ध करा दी है। मुकुल राय को नक्सलियों ने तभी से अपने अपने निशाने पर ले रखा है जब माओवादियों के बड़े नेता कोटेश्वर राव उर्फ किशन जी को बंगाल में एक मुठभेड़ में केंद्रीय सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।

24 अक्टूबर को ही गृह मंत्रालय ने बिहार सरकार को आगाह कर दिया था कि गिरिराज सिंह नक्सलियों के निशाने पर हैं। गृह मंत्रालय का यह निर्देश बिहार और पश्चिम बंगाल के आइबी अधिकारियों की सूचना पर आधारित है।

दरअसल, आइबी ने गृह मंत्रालय को सूचित किया है कि गिरिराज सिंह द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में कुछ वर्ग विशेष को अपने भाषणों में निशाना बनाए जाने को लेकर नक्सली हमले की साजिश रच रहे हैं।

chat bot
आपका साथी