गिरिराज का तंज : बिहार में कानून का राज खत्म, नीरो की तरह बांसुरी बजा रहे नीतीश

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में कानून का राज खत्म हो गया है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोम के सम्राट नीरो की तरह चैन की बांसुरी बजा रहे हैं और कह रहे हैं कि हम सुशासन बाबू हैं।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Thu, 14 Apr 2016 02:24 PM (IST) Updated:Fri, 15 Apr 2016 10:08 AM (IST)
गिरिराज का तंज : बिहार में कानून का राज खत्म, नीरो की तरह बांसुरी बजा रहे नीतीश

पटना। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस प्रकार विपक्षी पार्टियों ने महात्मा गांधी के नाम का इस्तेमाल किया, अब बिहार में भी लोग बाबासाहेब भीमराव अंबेदकर को भुनाने की कोशिश में लगे हैं। बिहार में कानून का राज खत्म हो गया है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोम के सम्राट नीरो की तरह चैन की बांसुरी बजा रहे हैं और कह रहे हैं कि हम सुशासन बाबू हैं।

जंगल राज पार्ट 2 में बढ़े अपराध

केन्द्रीय मंत्री ने बिहार में लॉ एंड ऑर्डर के मसले पर तंज कसते हुए कहा कि जिस चीज को ले कर हमने बिहार के लोगों को चुनाव से पहले आगाह किया था, वो आज देखने को मिल रहा है। जंगलराज पार्ट 2 में लगातार अराजकता और अपराध बढ़ रहे हैं।

सुरक्षित नहीं बहू-बेटियां

बड़हरा के राजद विधायक सरोज यादव की बहन की हत्या का मामला उठाते हुए गिरिराज ने कहा कि राज्य में दलितों की बहू-बेटियां से लेकर विधायक के घर की महिलाएं तक सुरक्षित नहीं हैं, जबकि नीतीश लगातार सुशासन का दंभ भरते रहते हैं।

अलगाववादियों को सिखाएंगे सबक

कश्मीर समस्या पर गिरिराज ने कहा कि वहां कुछ लोग पाकिस्तान का नारा लगा रहे हैं, जबकि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में वहां कुछ लोग पाकिस्तान का विरोध कर भारत में मिलने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अलगाववादियों को जल्द ही सबक सिखाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी