गांधीजी के विचार सदैव रहेंगे प्रासंगिक : रामकृपाल

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पटना ग्रामीण भाजपा द्वारा गाधी संकल्प यात्रा का आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 02:29 AM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:11 AM (IST)
गांधीजी के विचार सदैव रहेंगे प्रासंगिक : रामकृपाल
गांधीजी के विचार सदैव रहेंगे प्रासंगिक : रामकृपाल

पटना। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पटना ग्रामीण भाजपा द्वारा गाधी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। सगुना मोड़ से शुरू हुई यात्रा नया टोला, सुलतानपुर, बीबीगंज, सदर बाजार होते हुए तकियापर गाधी मूर्ति पहुंची। गाधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नासरीगंज से बस पड़ाव होते हुए वापस हुई। यात्रा में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाधी का जीवन शाति, बंधुता और सद्भाव के आदशरें के प्रति समर्पित था। गाधीजी के विचार हमेशा ही प्रासंगिक रहे हैं और रहेंगे। उन्होंने राज्य सरकार के जल, जीवन हरियाली अभियान की भी सराहना की। मौके पर भाजपा नेता भाई सनोज यादव, अजीत यादव, रविंद्र सिंह, गुंजन जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह चौहान, मुकेश यादव, पार्षद आशा देवी, विजय कुमार, भोटी भोला चौधरी आदि शामिल थे।

गांधीजी की रास्ते पर ही चलकर देश का विकास संभव

दनियावा : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की संस्था नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में पड़ोस युवा संसद का आयोजन हाई स्कूल, दनियावा में किया गया। संसद का उद्घाटन प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने किया। अपने संबोधन में कहा कि भारत संसार का सबसे युवा देश है। युवाओं की ताकत को हम सही दिशा में उपयोग कर संसार के अग्रणी देशों में शुमार हो सकते हैं। उन्होंने फेसबुक और वाट्सएप की आभासी दुनिया से बाहर निकलने की अपील युवाओं से की। संसद को संबोधित करने वालों में विहार बेरोजगार कौंसिल के अध्यक्ष जीएन तिवारी, दिलीप कुमार, राजीव कुमार, रौविंस कुमार, शिशुपाल, सुमन आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी