पटना : उत्तर बिहार की 'लाइफ लाइन' धंसने से मची खलबली, वन वे हुआ गांधी सेतु

महात्मागांधी सेतु शनिवार की दोपहर पाया नंबर 46 के पास अचानक धंस गया। यातायात रोकने के साथ अभियंताओं की टीम पहुंची और यातायात वन वे कराया। जाम से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

By Pramod PandeyEdited By: Publish:Sat, 11 Jun 2016 12:42 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jun 2016 07:33 AM (IST)
पटना :  उत्तर बिहार की 'लाइफ लाइन'  धंसने से मची खलबली, वन वे हुआ गांधी सेतु

पटना [वेब डेस्क ]। राजधानी पटना को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु के शनिवार की दोपहर अचानक धंसने की सूचना से खलबली रही। प्रारंभिक सूचनाओँ में कहा गया कि पुल का 46 नंबर पाया धंस गया है। आननफानन में यातायात रोका गया। पुलिसकर्मियों ने कमान संभाली और फिर इंजीनियरों को खबर की गई।

तत्काल पुल निर्माण निगम से जुड़े अधिकारी मौका मुआयना के लिए पहुंच गए। तबतक यातायात पूरी तरह अवरूद्ध था। जांच के दौरान इंजीनियरों ने कहा कि पाया नहीं धंसा है, सुरक्षित है। स्पैम में गड़बड़ी आई है जिसे ठीक किया जाएगा। अभियंताओं की हरी झंडी के बाद पुलिस ने पुल से आवागमन की अनुमति दे दी जिसके बाद वाहनों को धीरे-धीरे निकाला जाने लगा। कई किलोमीटर तक जाम की नौबत होने से आवागमन सुचारू होने में समय लगा।

जाम लगना आम बात

महात्मा गांधी सेतु के पायों को कमजोर होने को लेकर लंबे समय से अभियंताओं व विशेषज्ञों में मंथन जारी है। बताया गया है कि वाहनों के भारी दबाव के कारण पुल लगातार कमजोर हो रहा है और इससे निपटने का कोई उपाय सूझ नहीं रहा।

हाल के दिनों में ट्रकों को दिन में पार कराने के लिए दीघा रेलपुल से विशेष मालगाड़ी चलाने और ट्रकों व भारवाहकों को दिन के समय प्रतिबंधित करने के बावजूद जाम से निजात नहीं मिल पा रही है।

chat bot
आपका साथी