राजद की रैली के पहले भी कई बड़ी रैलियों का गवाह रहा पटना का गांधी मैदान, जानिए

पटना में आज राजद की रैली के पहले भी गांधी मैदान कई बड़ी रैलियों का गवाह रहा है। यहीं जेपी ने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था। यहां सीएम नीतीश व पीएम मोदी भी रैलियां कर चुके हैं।

By Amit AlokEdited By: Publish:Sun, 27 Aug 2017 01:01 PM (IST) Updated:Sun, 27 Aug 2017 09:13 PM (IST)
राजद की रैली के पहले भी कई बड़ी रैलियों का गवाह रहा पटना का गांधी मैदान, जानिए
राजद की रैली के पहले भी कई बड़ी रैलियों का गवाह रहा पटना का गांधी मैदान, जानिए

पटना [जेएनएन]। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना के गांधी मैदान में रविवार को दो साल बाद फिर एक रैली कर रहे हैं। इससे पूर्व, 2015 में वे महागठबंधन की रैली में शामिल हुए थे, जिसमें नीतीश कुमार और सोनिया गांधी सहित कई नेताओं ने हिस्सा लिया था। देखा जाए तो गांधी मैदान अबतक कई बड़ी रैलियों का गवाह बन चुका है। यहां जयप्राकाश नारायाण, नीतीश कुमार व नरेंद्र मोदी की चर्चित रैलियां भी हो चुकी हैं।

गांधी मैदान में रैलियों के इतिहास पर नजर डालें तो 1967 में डॉ. राम मनोहर लोहिया ने कांग्रेस के खिलाफ बड़ी रैली की थी। परन्तु अबतक की सबसे बड़ी रैली जेपी द्वारा 5 जून, 1975 को आयोजित रैली को माना जाता है। इसी रैली में उन्होंने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था।

1990 में पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने एकजुटता रैली की थी, वहीं 1994 में नीतीश कुमार ने कुर्मी चेतना रैली की थी। लालू प्रसाद ने 1995 में गरीब रैली, 1996 में गरीब महारैला और 1997 में गरीब-महागरीब रैली आयोजित की थी।

इसी गांधी मैदान में 2004 में लालू प्रसाद यादव ने जहां लाठी रैली की थी, वहीं नीतीश कुमार ने बिहार बचाओ रैली आयोजित की थी। गांधी मैदान की बड़ी रैलियों में 2007 की लालू प्रसाद की चेतावनी रैली और 2012 में नीतीश कुमार की बिहार को विशेष दर्जा दिलाने की रैली भी शामिल हैं।

इसी गांधी मैदान में गुजरात के तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री व वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली की थी, जिसमें बम विस्‍फोट हुए थे।

chat bot
आपका साथी