तेजस्वी यादव और चिराग पासवान से बोले जीतन राम मांझी, खुलकर सामने आएं, कोई कुछ नहीं कहेगा

जीतन राम मांझी ने राजद और लोजपा के बीच गुप्त गठबंधन की बात कही है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर चुटकी लेते हुए कहा- तेजस्वी यादव जी और चिराग पासवान जी छुपाकर गठबंधन करने की क्या जरूरत है खुलकर साथ आ जाइए। कोई कुछ नहीं बोलेगा।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 05:32 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 03:04 PM (IST)
तेजस्वी यादव और चिराग पासवान से बोले जीतन राम मांझी, खुलकर सामने आएं, कोई कुछ नहीं कहेगा
तेजस्वी यादव, जीतन राम मांझी और चिराग पासवान। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के बीच गुप्त गठबंधन की बात कही है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर चुटकी लेते हुए कहा कि 'तेजस्वी यादव जी और चिराग पासवान जी, छुपाकर गठबंधन करने की क्या जरूरत है, खुलकर साथ आ जाइए। कोई कुछ नहीं बोलेगा। 

तेजस्वी और लोजपा के ट्वीट से शुरू हुआ विवाद

तेजस्वी और लोजपा के ट्वीट को देखिए और समझिए इनका आंतरिक गठबंधन। कल तक चिराग नरेंद्र मोदी जी के हनुमान बनते घूमते थे, अब उनपर भी सवाल उठाने से परहेज नहीं करते। दरअसल, यह पूरा मामला तेजस्वी और लोजपा के ट्वीट से शुरू हुआ। दोनों ही प्रोफाइल से महज कुछ मिनटों के अंतराल पर न्यूयार्क टाइम्स की एक न्यूज कटिंग शेयर की गई। इसमें पिछले दिनों बिहार सरकार के सोशल मीडिया और धरना-प्रदर्शन को लेकर दिए गए आदेश पर रिपोर्ट की गई थी। तेजस्वी और लोजपा दोनों ने ही इसकी कटिंग शेयर कर बिहार सरकार पर हमला बोला और इसे तानाशाही से प्रेरित बताया। 

नीतीश जी शांत मन से सोचकर कुछ करिएः तेजस्वी

सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहले भी नीतीश कुमार सरकार पर हमले करते रहे हैं। बिहार सरकार के हिंसक प्रदर्शन करने पर ठेकेदारी और नौकरी से वंचित होने के फैसले पर तेजस्वी ने शुक्रवार को एक बार फिर सरकार को घेरा। ट्विटर पर कई विदेशी अखबारों की कटिंग साझा करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला किया। ऐसी ही कुछ कटिंग लोजपा के आधिकारिक ट्विटर अकॉउंट से साझा की गई। तेजस्वी ने लिखा, मुख्यमंत्री नीतीश जी को कोटि-कोटि बधाई! गुरु गोविंद सिंह, भगवान महावीर, माता सीता की जन्मभूमि एवं बुद्ध और गांधी की कर्मभूमि तथा विश्‍व को सर्वप्रथम गणतंत्र का ज्ञान देने वाली बिहार की महान धरा विश्वभर में आपके तानाशाही रवैये के कारण नकारात्मक चर्चा में है। शांत मन से सोचकर कुछ करिए।

chat bot
आपका साथी