लड़कों से गुस्साकर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने लड़कियों को बताया 'BOYFRIEND बदलने का नया तरीका'

अक्षरा सिंह लगता है अब उन लड़कों को सबक सिखा कर ही दम लेंगी जो लड़कियों के इमोशन के साथ खिलवाड़ करते हैं। लड़कियों से खासकर कह रही हैं कि अब वे भी अपने पसंद से किसी को बॉयफ्रेंड बनाएं और उसे बदलें भी।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 02 Apr 2021 02:16 PM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 07:02 PM (IST)
लड़कों से गुस्साकर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने लड़कियों को बताया 'BOYFRIEND बदलने का नया तरीका'
अपने नए गाने के दृश्य में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह। साभारः यू-ट्यूब।

बिहार ऑनलाइन डेस्क, पटना। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह लगता है अब उन लड़कों को सबक सिखा कर ही दम लेंगी, जो लड़कियों के इमोशन के साथ खिलवाड़ करते हैं। तभी अक्षरा अपना नया हिंदी रैप सॉन्ग 'BOYFRIEND बदलने का नया तरीका' लेकर आई हैं, जो उन्होंने अपने ही यू-ट्यूब चैनल से रिलीज किया है। अक्षरा का यह गाना रिलीज के साथ ही वायरल होने लगा और महज कुछ ही घंटों में इस गाने को 1 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। 

गाने में देखें नया तरीका

अक्षरा सिंह अपने इस रैप सांग में थोड़ा गुस्से में नजर आ रही हैं और लड़कियों से खासकर कह रही हैं कि अब वे भी अपने पसंद से किसी को बॉयफ्रेंड बनाएं और उसे बदलें भी। 'BOYFRIEND बदलने का नया तरीका' क्या होगा, यह अक्षरा के इस गाने में साफ नजर आ रहा है। अक्षरा का यह गाना वायरल तो हो ही रहा है, साथ ही लड़कियों के बीच खूब पसंद भी किया जा रहा है। ऐसा गाने को मिले रहे कमेंट से पता चलता है। वहीं, अक्षरा ने इस गाने को लेकर साफ कहा कि जब लड़के और लड़कियों को छोड़ने में हिचकते नहीं, तो लड़कियां भी क्यों पीछे रहें। शायद इसलिए अक्षरा ने BOYFRIEND को लेकर उलझन में रहने वाली लड़कियों को नया तरीका सुझाया है और अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा है - लो जी आ गया नया तरीका। 

अक्षरा सिंह ने खुद गाया है गाना

बहरहाल अक्षरा के 'BOYFRIEND बदलने का नया तरीका' का असर लड़कियों पर क्या होता है, वो तो देखने की बात होगी। इतना तय है कि जिस तरह से अक्षरा के गानों को लोग पसन्द कर रहे हैं, वो इस बात की ओर इशारा करता है कि यह गाना लोग पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि हिंदी रैप सांग 'BOYFRIEND बदलने का नया तरीका' को अक्षरा ने खुद गया है। लिरिक्स सूरज सिंह (आरा) का है। म्यूजिक आशीष वर्मा का है। वीडियो डायरेक्टर पंकज सोनी हैं।

chat bot
आपका साथी