गोलीबारी से थर्राया गौरीचक का अजीमचक गाव

सोमवार की देर रात गौरीचक का अजीमचक गाव गोलियों की आवाज से थर्रा उठा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2017 01:18 AM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 01:18 AM (IST)
गोलीबारी से थर्राया गौरीचक का अजीमचक गाव
गोलीबारी से थर्राया गौरीचक का अजीमचक गाव

पटना। सोमवार की देर रात गौरीचक का अजीमचक गाव गोलियों की आवाज से थर्रा उठा। स्थानीय लोगों ने बताया एक लड़की से छेड़खानी व दुष्कर्म का मामला एक वर्ष से चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच कई बार मारपीट भी हुई। आज रात दोनों पक्ष किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। मारपीट के बाद गोलीबारी शुरू हो गई। लगभग दस राउंड से जयादा गोली चलने की बात कही जा रही है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में थानेदार संतोष कुमार ने बताया कि गोलीबारी की सूचना पर पुलिस को भेजा गया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी