रामजनम की पत्नी ने किया FIR, MLA अनंत सिंह ने करवा दी मेरे पति की हत्या

कुख्यात रामजनम यादव को लेकर उसकी पत्नी ने मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत हसंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। पत्‍नी के अनुसार अनंत सिंह ने तीन लोगों के साथ मिलकर हत्या करवाई है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Tue, 06 Feb 2018 09:43 AM (IST) Updated:Wed, 07 Feb 2018 03:06 PM (IST)
रामजनम की पत्नी ने किया FIR, MLA अनंत सिंह ने करवा दी मेरे पति की हत्या
रामजनम की पत्नी ने किया FIR, MLA अनंत सिंह ने करवा दी मेरे पति की हत्या
v>पटना [जेएनएन]। कुख्यात बदमाश रामजन्म यादव हत्याकांड में मोकामा विधायक अनंत सिंह समेत तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी सोमवार की देर शाम दर्ज की गई। रामजन्म की पत्नी निक्की देवी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि रविवार की शाम पति और देवर के साथ अपने घर लेमुआबाद आ रही थी। अथमलगोला स्टेशन पर टे्रन रुकी तो पति रामजन्म यादव नीचे उतरे तो पहले से प्लेटफॉर्म पर मौजूद रणवीर यादव और तीन अन्य ने गोली मार दी और पश्चिम दिशा की ओर फरार हो गए। 
रामजन्म की पत्नी ने बताया कि कुछ दिनों पहले विधायक अनंत सिंह पति पर आरोप लगाया था कि एक वरीय पुलिस अधिकारी रामजन्म यादव को एके-47 देकर उनकी हत्या कराना चाहते हैं। इसी को लेकर अनंत सिंह, कर्मवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया ने साजिश रचकर हत्या करा दी। 
पुलिस छावनी में तब्दील रहा गांव
सोमवार को लेमुआबाद गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। जिला पुलिस के जवानों के साथ ही रैपिड एक्शन पुलिस बल के जवान भी गांव में गश्त करते रहे। बाढ़, हाथीदह, पंडारक एनटीपीसी समेत अन्य थाने की पुलिस भी कैंप कर रही है। रविवार को अथलमलगोला स्टेशन ट्रेन में हत्या किए जाने की जानकारी मिलने पर आक्रोशित लोगों ने एनएच-31 को जाम कर कई वाहनों में तोडफ़ोड़ की थी। देर रात पुलिस जीप को भी फूंक दिया था। 
पंडारक पुलिस के लिए सिरदर्द बने  रामजन्म की हत्या के बाद पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की कुंडली खंगाल रही है। रामजन्म के विरुद्ध करीब 24 मामले दर्ज हैं। अधिसंख्य पंडारक थाने में दर्ज हैं। पंडारक में 20 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें 12 मामले रंगदारी के हैं। 
 
chat bot
आपका साथी