35 लाख रुपये गबन के आरोप में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर गिरफ्तार

विजय लक्ष्मी मूवीज के डायरेक्टर सह जदयू विधायक डॉ. सुनील कुमार की शिकायत पर गांधी मैदान थाने में 35 लाख गबन की शिकायत की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 09:56 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 09:56 PM (IST)
35 लाख रुपये गबन के आरोप में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर गिरफ्तार
35 लाख रुपये गबन के आरोप में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर गिरफ्तार

पटना । विजय लक्ष्मी मूवीज के डायरेक्टर सह जदयू विधायक डॉ. सुनील कुमार की शिकायत पर गांधी मैदान थाने की पुलिस ने गुरुवार को लक्ष्मी गणपति फिल्म्स के प्रोपराइटर रमेश व्यास उर्फ एम व्यास उर्फ एम. रमेश व्यास को गिरफ्तार कर लिया। विधायक ने व्यास पर 35 लाख रुपये गबन करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि व्यास को एक्जीबिशन रोड में हीरा पन्ना कांप्लेक्स के चौथे तल पर स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। उसने गबन की बात स्वीकार कर ली।

एक्जीबिशन रोड के नर्मदा अपार्टमेंट में डॉ. सुनील कुमार का कार्यालय है। उन्होंने व्यास की कंपनी से मुकद्दर, काशी अमरनाथ एवं लोहा पहलवान फिल्मों को बिहार-झारखंड में वितरित करने के लिए 5 अक्टूबर 2017 को एग्रीमेंट किया था। इसके एवज में उन्होंने 41 लाख रुपये दिए थे। हालांकि उन्हें सिर्फ मुकद्दर फिल्म वितरण के लिए दी गई। छानबीन के बाद उन्हें जानकारी हुई कि व्यास के पास उन और दो फिल्मों के वितरण का अधिकार नहीं है। उसने ठगी करने की नीयत से रुपये लिए थे। इसके बाद उन्होंने व्यास को कानूनी नोटिस दिया। काफी टाल-मटोल करने के बाद व्यास ने दस-दस लाख रुपये के तीन चेक दिए, जो बाउंस हो गए। डॉ. सुनील ने उसे दोबारा नोटिस भेजा पर वह रुपये वापस करने के लिए तैयार नहीं था। तब उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। अनुसंधान के बाद गांधी मैदान थाना पुलिस ने मामले को सही पाया और व्यास को गिरफ्तार कर लिया। उसके कार्यालय में दबिश देने के बाद मालूम हुआ कि उसने मुम्बई के अंधेरी इलाके में भी दफ्तर होने की बात कही है। पुलिस उसके काले कारनामों का पता लगा रही है।

chat bot
आपका साथी