UPSC RESULT: फोर्थ टॉपर अतुल को पिता भेजना चाहते थे विदेश, उसने चुनी सिविल सेवा

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्‍ट आ चुका है। इसमें बिहार के अतुल प्रकाश ने चौथा स्‍थान हासिल किया है। अतुल को पिता विदेश भेजना चाहते थे, लेकिन उसने सिविल सेवा को चुना।

By Amit AlokEdited By: Publish:Fri, 27 Apr 2018 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 28 Apr 2018 10:39 PM (IST)
UPSC RESULT: फोर्थ टॉपर अतुल को पिता भेजना चाहते थे विदेश, उसने चुनी सिविल सेवा
UPSC RESULT: फोर्थ टॉपर अतुल को पिता भेजना चाहते थे विदेश, उसने चुनी सिविल सेवा

पटना [जेएनएन]। लक्ष्य को सामने रख यदि सतत मेहनत की जाए तो सफलता की प्राप्ति जरूर होती है। सिविल सेवा परीक्षा में चौथा स्थान पाने वाले अतुल प्रकाश की सफलता का राज यही है। बक्सर के चौसा प्रखंड के मंगरांव निवासी अतुल ने बताया कि उनकी सफलता का राज यही है। हालांकि, पिता चाहते थे कि बेटा हायर स्टडीज के लिए विदेश जाएं, लेकिन उसने सिविल सेवा को चुना।

अतुल ने 2009 में दिल्‍ली पब्लिक स्‍कूल (डीपीएस) पटना से मैट्रिक पास की। इसके बाद वे प्‍लस टू के लिए दिल्ली चले गए। वहां आइआइटी की भी साथ-साथ तैयारी की। अतुल ने 2011 में दिल्ली से प्‍लस टू की परीक्षा उत्तीर्ण की। आगे आइआइटी दिल्ली में भी दाखिला मिल गया।

अतुल ने वर्ष 2016 में सिविल सेवा परीक्षा दी, लेकिन उन्‍हें 558वां स्‍थान मिला। उन्होंने आगे भी प्रयास जारी रखा और वर्ष 2017 की परीक्षा में चौथे स्थान पर चयनित हुए हैं।

मात-पिता को दिया सफलता का श्रेय

अतुल के पिता रेलवे भर्ती बोर्ड के महेंद्रू स्थित कार्यालय में मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। अतुल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को ही दिया है।

शुरू से ही आशान्वित था बेटा

अतुल के पिता अशोक राय ने बताया कि बेटा शुरू से ही अपनी सफलता को लेकर आशान्वित था। इंडियन रेल सेवा में योगदान के बाद उसने छुट्टी लेकर फिर तैयारी की। इसका नतीजा आज सामने है। उन्होंने बताया कि उनकी तमन्ना थी कि बेटा हायर स्टडीज के लिए विदेश जाएं, लेकिन उसने सिविल सेवा में ही बेहतर करने की इच्छा जाहिर की। 

chat bot
आपका साथी