बिहार में किसानों को तीन सौ रुपये में मिलेगा दो लाख का बीमा, कैशलेस होगी व्यवस्था

बिहार में किसानों को तीन सौ रुपये में तीन लाख का बीमा दिया जाएगा। बिस्कोमान के द्वारा ये कैशलेस व्यवस्था की जाएगी। पत्नी और बच्चों को भी इसका लाभ मिलेगा। जानिए इस खबर में...

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sat, 28 Sep 2019 12:32 PM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2019 12:32 PM (IST)
बिहार में किसानों को तीन सौ रुपये में मिलेगा दो लाख का बीमा, कैशलेस होगी व्यवस्था
बिहार में किसानों को तीन सौ रुपये में मिलेगा दो लाख का बीमा, कैशलेस होगी व्यवस्था

पटना, जेएनएन। राज्य के किसानों को बिस्कोमान तीन सौ रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये का बीमा देगा। इसके लिए बिस्कोमान और इफको टोकियो बीमा कंपनी के साथ करार होने वाला है। वार्ता के बाद दोनों के बीच सहमति बन गई है। बीमा कंपनी की ओर से मार्केटिंग डायरेक्टर अनामिका राय राष्ट्रवार और

बिस्कोमान के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह एवं एमडी आरपी सिंह के साथ हुई बैठक में इसपर सहमति बनी। 

बिस्कोमान से पंद्रह लाख किसान सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। इतने किसानों का डाटा है। अपने 175 विक्रय केंद्रों के माध्यम से बिस्कोमान किसानों का बीमा करेगा। पं

चायत से प्रखंड और जिला स्तर पर इसके लिए जागरुकता अभियान और पोस्टर बैनर सहित अन्य माध्यमों से प्रचार प्रसार करेगा। संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील कुमार सिंह ने कहा कि कम राशि पर किसानों का बीमा किया जाएगा। गंभीर बीमारियां जैसे- कैंसर, हार्ट सहित अन्य बीमारियां और दुर्घटना होने पर केवल तीन सौ रुपये के प्रीमियम पर दो लाख रुपये का बीमा होगा। पति -पत्नी और उनके दो बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। यह कैशलेस होगा। इसके लिए स्मार्ट कार्ड किसानों को दिया जाएगा।

यही नहीं किसानों के औजार, टै्रक्टर, चार चक्का और दो चक्का वाहनों का भी बीमा किया जाएगा। इसका भी प्रीमियम काफी कम होगा। अगले महीने से शुरुआत होगी।  

chat bot
आपका साथी