Bihar Politics: RJD को एक और झटका! पूर्व सांसद ने छोड़ा 'लालटेन' का साथ; नीतीश के पाले में जाएंगे?

पहले फेज के मतदान से ठीक पहले लालू यादव को एक और बड़ा झटका लगा है। देवेंद्र प्रसाद यादव के बाद अब पूर्व सांसद बुलो मंडल ने भी राजद छोड़ दी है। बुलो मंडल ने जनता दल यूनाइटेड में शामिल होने का फैसला लिया है। वह गुरुवार को जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की मौजूदगी में नीतीश की पार्टी ज्वाइन करेंगे।

By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya Publish:Wed, 17 Apr 2024 09:01 PM (IST) Updated:Wed, 17 Apr 2024 09:01 PM (IST)
Bihar Politics: RJD को एक और झटका! पूर्व सांसद ने छोड़ा 'लालटेन' का साथ; नीतीश के पाले में जाएंगे?
RJD को एक और झटका! पूर्व MP ने छोड़ा 'लालटेन' का साथ; नीतीश के पाले में जाएंगे?

डिजिटल डेस्क, पटना। Shailesh Kumar Mandal राष्ट्रीय जनता दल को लोकसभा चुनाव के बीच बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने राजद छोड़ दी है। अब वह नीतीश कुमार के पाले में जाएंगे। बुलो मंडल गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता लेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा बुलो मंडल को सदस्यता दिलाएंगे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जनता दल ने दावा किया है कि बुलो मंडल (Bula Mandal) 2020 के बाद से पार्टी में सक्रिय नहीं थे। उन्होंने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण भी नहीं कराया था।

बता दें कि राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव (Devendra Prasad Yadav) ने भी इस्तीफा दे दिया है।

पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद को लिखे पत्र में यादव ने कहा कि राजद की नीति से वे सहमत नहीं रह गए हैं। राजद में केवल राज के लिए नीति चल रही है। जबकि राज और नीति में सामंजस्य जरूरी है। सिद्धांत के बिना राजनीति का मतलब आत्मा के बिना शरीर है।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, Lalu Yadav को चुनाव के बीच बड़ा झटका!

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar की बढ़ी टेंशन! चुनाव के बीच Gopal Mandal ने रख दी ये शर्त; बोले- अगर मुख्यमंत्री ने...

chat bot
आपका साथी