महंगी पड़ी छेड़खानी, लड़की ने सैंडिल से उतारा इश्क का भूत, भीड़ ने भी पीटा

रोहतास में एक लड़की ने ऑटो में छेड़खानी करने वाले मजनूं की सरेआम चप्पलों से धुनाई कर दी। मनचले को पिटता देख वहां लोगों का मजमा लग गया। लोगों ने भी जमकर लात-घूंसों की बारिश कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

By Amit AlokEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2016 09:05 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2016 11:25 AM (IST)
महंगी पड़ी छेड़खानी, लड़की ने सैंडिल से उतारा इश्क का भूत, भीड़ ने भी पीटा

पटना। एक लड़की ने ऑटो में छेड़खानी करने वाले मजनूं की सरेआम चप्पलों से धुनाई कर दी। मनचले को पिटता देख वहां लोगों का मजमा लग गया। लोगों ने भी उसपर जमकर लात-घूंसों की बारिश की। पुलिस ने मनचले को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रोहतास के डेहरी बाजार की है।

ऐसे शुरू की धुनाई

पीड़ित लड़की के मुताबिक वह ऑटो से डेहरी बाजार जा रही थी। तभी बगल में बैठे मनचले ने उसे बार-बार छूने की कोशिश की। शुरुआत में तो सहमी लड़की ने नजरंदाज किया। लेकिन जैसे ही ऑटो डेहरी थाने के पास से गुजरा, लड़की का हौसला बढ़ गया। उसने ऑटो रुकवाकर मनचले की धुनाई करनी शुरू कर दी।

पढ़ें : अकेली लड़की को धमकी दे स्टेशन से उठाया, फिर शराब पिला रातभर किया गंदा काम

यह भी पढ़ें : OMG! लड़की ने बाइक पर कॉलेज जाने से मना किया तो फेंक दिया तेजाब

होने लगी लात-घूंसों की बारिश

ऑटो रूकते ही लड़की जोर-जोर से चीखने लगी। उसने सरेआम मनचले पर चप्पलों की बारिश कर दी। इस दौरान वहां लोगों का मजमा लग गया। माजरा जानने के बाद भीड़ ने भी मजनूं की जमकर धुनाई कर दी। तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

यह भी पढ़ें : मौत को दावत : गये थे चिड़िया पकड़ने लेकिन फिर क्या हुआ जानिए

chat bot
आपका साथी