एक दिसंबर से 31 मार्च तक रद रहेगी आठ फ्लाइट, 10 और आठ बजे वाले विमान पर पड़ेगा असर Patna News

पटना से दिल्ली कोलकाता और बेंगलुरु आदि शहरों में जाने-आने वालों को एक दिसंबर से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ठंड को देखते हुए आठ फ्लाइट रद कर दी गई है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 10:45 AM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 10:45 AM (IST)
एक दिसंबर से 31 मार्च तक रद रहेगी आठ फ्लाइट, 10 और आठ बजे वाले विमान पर पड़ेगा असर Patna News
एक दिसंबर से 31 मार्च तक रद रहेगी आठ फ्लाइट, 10 और आठ बजे वाले विमान पर पड़ेगा असर Patna News

पटना, जेएनएन। अगर पटना से उड़ान भरकर कहीं जाना चाहते हैं तो एक दिसंबर से मुश्किल हो सकती है। सर्दी और कोहरे को देखते हुए एक दिसंबर से 31 मार्च 2020 तक के लिए आठ फ्लाइट रद कर दी गई है। इस दौरान सुबह 10 बजे से पहले और रात आठ बजे के बाद उड़ान भरने वाली फ्लाइट रद रहेगी। इसमें इंडिगो के तीन, गो एयरलाइंस के चार और स्पाइस जेट का एक विमान रद रहेगा।

दिल्ली से पटना आने वाली फ्लाइट रहेगी रद

सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर दिल्ली से पटना आने वाली और 8:50 बजे पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-494/6367 रद रहेगी। रात नौ बजकर 45 मिनट पर कोलकाता से पटना और रात 10:35 बजे पटना से कोलकाता जाने वाली 6ई-688/689 व रात साढ़े आठ बजे दिल्ली से पटना आने वाली फ्लाइट भी रद रहेगी।

कोलकाता के उड़ान पर भी पड़ेगा असर

रात नौ बजे पटना से दिल्ली जाने वाली 6ई-2039/2041 को रद करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा सुबह सात बजकर 20 मिनट पर दिल्ली से पटना और सुबह 7:50 बजे पटना से बेंगलुरु जाने वाली गो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या जी8-143/273, सुबह पौने आठ बजे दिल्ली से पटना आने और सवा आठ बजे पटना से दिल्ली जाने वाली जी8-135/136 फ्लाइट भी रद रहेगी।

इन फ्लाइट पर भी ठंड का असर

शाम सात बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से पटना आने और रात आठ बजकर 05 मिनट पर पटना से दिल्ली जाने वाली जी8-147/150 व रात नौ बजकर 55 मिनट पर बेंगलुरु से पटना आने और 10:25 बजे पटना से दिल्ली जाने वाली जी8-274/144 रद रहेंगी। वहीं, स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी-6425 को रद करने का निर्णय लिया गया है। यह विमान सुबह सात बजे कोलकाता से पटना आता है और आधे घंटे बाद पटना से मुंबई के लिए उड़ान भरता है।

chat bot
आपका साथी