Gopalganj Crime : बिहार के गोपालगंज में शिक्षा विभाग के क्लर्क की गोलीमार हत्या, मौके पर ही मौत
बिहार के गोपालगंज में अपराधियों का खौफ बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को सुबह-सुबह अपराधियों ने शिक्षा विभाग के क्लर्क की गोलीमार हत्या कर दी। घटना के कारण का पता नहीं चला है।
गोपालगंज, जेएनएन। बिहार के गोपालगंज में अपराधियों का खौफ बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को सुबह-सुबह अपराधियों ने शिक्षा विभाग के क्लर्क की गोलीमार हत्या कर दी। घटना के कारण का पता नहीं चला है। मौके पर ही पुलिस पहुंच गई है। छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार, गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के लछवार गांव के समीप यह घटना हुई है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। वहीं डर से सहमे हुए भी हैं।
बताया जाता है कि गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के लछवार गांव में बाइक सवार अपराधियों ने शिक्षा विभाग के क्लर्क अजय राय को गोली मार दी। आनन-फानन में इलाज के लिए लोग उन्हें सदर अस्पताल ले गए, लेकिन वे नहीं बच सके। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, फुलवरिया निवासी योगेंद्र राय के पुत्र अजय राय शिक्षा विभाग में क्लर्क थे। वे अपनी बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे थे। अभी वे लछवार गांव के समीप पहुंचे ही थे कि एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोका। इसके बाद गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल क्लर्क को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।