बिहार में साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जानिए दरिंदों ने कैसे रची थी वारदात की साजिश

बिहार के शेखपुरा जिले में एक साध्‍वी के साथ चार दरिंदों ने सामूहिक दुष्‍कर्म किया। साध्‍वी ने उनमें दो दरिंदों जीवन पटेल व कमलनाथ चौधरी की पहचान की है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 28 Oct 2019 07:24 PM (IST) Updated:Tue, 29 Oct 2019 09:09 PM (IST)
बिहार में साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जानिए दरिंदों ने कैसे रची थी वारदात की साजिश
बिहार में साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जानिए दरिंदों ने कैसे रची थी वारदात की साजिश

शेखपुरा [जेएनएन]। बिहार के शेखपुरा में नवादा के एक आश्रम में रहने वाली एक साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात हुई है। घटना दीपावली की रात जिला के अरियरी थाना क्षेत्र के फूलचोढ़ गांव के पास हुई। इसके लिए दरिंदों ने गहरी साजिश रची। साध्वी ने शेखपुरा महिला थाना में चार लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। वह उत्‍तर प्रदेश (यूपी) के बस्ती जिला की रहने वाली है। उसने दो दरिंदों जीवन पटेल व कमलनाथ चौधरी की पहचान की है। दो अन्य को वह नहीं पहचान सकी।

नवादा के एक आश्रम में साध्‍वी है पीडि़त युवती

मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त सुवती साध्वी है। वह पिछले लगभग आठ वर्षों से बिहार के नवादा के एक आश्रम में अन्य साध्वियों के साथ रहती है। आश्रम में पुरुष सदस्य भी रहते हैं। आरोपित जीवन पटेल भी इसी आश्रम में रहता था। दो साल पहले 2017 में आश्रम में चोरी की घटना हुई थी। जीवन पर चोरी का आरोप लगा था। इसके बाद उसे आश्रम से निकाल दिया गया था।

धोखा दे अपने साथ ले गए चार अपराधी

साध्‍वी के अनुसार यूपी के रहने वाले दो लोग जीवन तथा कलमनाथ दो अन्य लोगों के साथ आश्रम आए और वहां गांव में मां के बीमार होने की सूचना दी। बदमाशों ने साध्वी को अपने साथ घर चलने को कहा। मां के बीमार होने की सूचना पर साध्वी भावुक हो गई। जीवन तथा एक अन्‍य व्‍यक्ति को पहले से जानते होने के कारण वह उनके साथ कार से घर यूपी जाने को तैयार हो गई।

किया सामूहिक दुष्‍कर्म, एफआइआर दर्ज

इसका लाभ उठाकर बदमाशों ने ककोलत और शेखपुरा के बीच अरियरी थाना के फूलचोढ़ गांव के पास सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में साध्वी को उसी अवस्था मे छोडकर भाग गए। सोमवार को पीडि़त साध्वी स्थानीय लोगों की मदद से अपने आश्रम ककोलत वापस लौटी। वहां से अपने सहयोगियों के साथ शेखपुरा आकर उसने महिला थाना में शिकायत दर्ज करायी।

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इापीडि़त साध्वी का मेडिकल जांच करायी जा चुकी है।

पहले भी आश्रम की तीन साध्वियों के साथ हुआ था सामहिक दुष्कर्म

विदित हो कि दो साल पूर्व भी इसी आश्रम की तीन साध्वियों के साथ सामहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इसकी एफआइआर भी नवादा जिले के स्थानीय थाना में दर्ज कराई गई थी।

chat bot
आपका साथी