पटना के मनेर में लापता सगी बहनों के शव तालाब में उतराते मिले, मची सनसनी

पटना के मनेर में शुक्रवार से लापता दो सगी बहनों के शव आहर में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 25 Jul 2020 07:11 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jul 2020 07:11 PM (IST)
पटना के मनेर में लापता सगी बहनों के शव तालाब में उतराते मिले, मची सनसनी
पटना के मनेर में लापता सगी बहनों के शव तालाब में उतराते मिले, मची सनसनी

पटना, जेएनएन। राजधानी से सटे मनेर में शुक्रवार से लापता दो सगी बहनों का शव आहर में मिलने से सनसनी मच गई। दोनों शुक्रवार की शाम से कहीं गुम हो गई थीं। जिसके बाद लगातार स्वजन उनकी तलाश कर रहे थे। शनिवार की सुबह पुलिस को घटना की सूचना देने जा रहे थे। मृतकों की पहचान गोरयास्थान नागा टोला निवासी विजय राय की पुत्री 10 साल की शकुंतला एवं सात साल की रागिनी के रूप में हुई है। दोनों की मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैष 

कल से थीं लापता, स्वजनों ने की काफी तलाश

बताया जाता है कि गोरयास्थान नागा टोला के निवासी विजय राय की पुत्री 10 साल की शकुंतला एवं सात साल की रागिनी शुक्रवार की शाम से ही लापता थी। दोनों की  स्वजनों ने काफी तलाश की गई लेकिन नहीं मिली। शनिवार की सुबह सभी इस बात की सूचना थाने को देने जा रहे थे। गांव के समीप ही आहार से जब गुजर रहे थे कि एक बच्ची का हाथ दिखा। आहार बरसात का पानी से भरा था।

शक होने पर आहर में उतरे लोग तो मिला शव

शंका होने पर जब गांव वाले बच्चियों की तलाश में में आहार में उतरे तो दोनों का शव पाया गया। जिस जगह पर दोनों बच्चियों का शव मिला है उसी जगह पर आहर के ऊपर बिजली के सीमेंट का पोल रखा गया है। इस पोल के सहारे लोगे आहार पार कर अपने खेतों एवं शौच के लिए जाते थे। ऐसा समझा जाता है कि दोनों बच्चियां कल शाम में उस पोल के सहारे या तो शौच के लिए खेतों में जा रही थीं या खेल रही थीं। इसी दौरान दोनों बच्चियां गिरी व आहार में पानी गहरे होने के कारण डूब गईं। हादसा कब हुआ स्थानीय लोगों को पता भी नहीं चला। फिलहाल सगी बहनों की मौत से स्वजनों में हाहाकार मचा है। 

chat bot
आपका साथी