गाय ने दिया तीन मुंह वाले विचित्र बछड़े को जन्म, देखने को उमड़ी भीड़

किशनगंज जिले के पोठिया थानाक्षेत्र में एक गाय ने अजीब से तीन मुंह वाले बछड़े को जन्म दिया है जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Mon, 20 Feb 2017 07:48 AM (IST) Updated:Mon, 20 Feb 2017 11:43 PM (IST)
गाय ने दिया तीन मुंह वाले विचित्र बछड़े को जन्म, देखने को उमड़ी भीड़
गाय ने दिया तीन मुंह वाले विचित्र बछड़े को जन्म, देखने को उमड़ी भीड़

पटना [जेएनएन]। किशनगंज जिले पोठिया प्रखंड क्षेत्र के भोटाथाना पंचायत के खानकी निवासी मो. इसमाइल के गाय ने एक विचित्र बछड़े को जन्म दिया है। इस बछड़े के तीन मुंह हैं, जन्म के बाद इस विचित्र बछड़े का पता चलते ही आस-पास के गांव के लोग उसे देखने आए, कुछ उसकी पूजा करने लगे तो कोई इसे कुदरत का करिश्मा मान रहा है।

पूरे इलाके में इस विचित्र बछड़े का जन्म चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे देखने के लिए आसपास के गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के मुताबिक बछड़े का तीन मुंह दिख रहा है। एक मुंह ऊपर तथा दो मुंह नीचे है। बछड़े का सिर काफी बड़ा है। पशुपालक मो. इसमाइल ने बताया कि गाय ने शनिवार अहले सुबह बछड़ा को जन्म दिया। बछड़ा का मुंह ऊपर होने के कारण वह गाय का दूध भी नहीं पी रहा है।

यह भी पढ़ें: पुलिसकर्मियों को महंगी पड़ी अवैध वसूली, वीडियो वायरल होने पर दो गिरफ्तार

पशु चिकित्सकों के मुताबिक इस कुछ जेनेटिक कारणों की वजह से एेसे बछड़े का जन्म होता है, एेसे बछड़े के बचने की ज्यादा उम्मीद नहीं होती।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी फिल्मों की हॉट एक्ट्रेसेज, इनके बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप

chat bot
आपका साथी