Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुरी फिल्मों की हॉट एक्ट्रेसेज, इनके बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Tue, 07 Feb 2017 10:46 PM (IST)

    भोजपुरी फिल्मों में तहलका मचाने वाली एक्ट्रेसेज जिनके बारे में आपको जानकर हैरानी होगी कि ज्यादातर एक्ट्रेसेज बिहार की नहीं हैं। ये उस राज्य से हैं जहां भोजपुरी नहीं बोली जाती।

    भोजपुरी फिल्मों की हॉट एक्ट्रेसेज, इनके बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप

    पटना [जेएनएन]। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई हॉट एक्ट्रेसेज काम कर रही हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बिहार से काम करने वाली एक्ट्रेसेस की संख्या बहुत ही कम है और कई एक्ट्रेस तो ऐसे राज्यों से है जहां पर भोजपुरी बिल्कुल ही नहीं बोली जाती है। लेकिन वहां की एक्ट्रेस इस इंडस्ट्री में छाई हुई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अधिक एक्ट्रेस यूपी की रहने वाली हैं। सबसे कम संख्या बिहार और बंगाल की एक्ट्रेस की हैं। खासकर टॉप मोस्ट जितनी भी एक्ट्रेसेज हैं वो बिहार की रहने वाली नहीं हैं लेकिन इनकी भोजपुरी एेसी है कि जिसे सुनकर आपको विश्वास नहीं होगा कि ये बिहार की नहीं हैं।

    पश्चिम बंगाल की हैं मोनालिसा

    भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। मोनालिसा ने बिग बॉस में ही अपने BF से शादी की थी। मोनालिसा ने अब तक कई भोजपुरी की हिट फिल्में की है। भोजपुरी के साथ हिन्दी, तेलगू और कई एलबम में भी काम किया है। 2007 में पहली भोजपुरी फिल्म की 'कहां जइब राजा नजरिया लड़ाइके' की थी। इसके अलावे कई बी ग्रेड की हिन्दी फिल्म कर चुकी है।

    यूपी की रहनेवाली हैं आम्रपाली दुबे

    आम्रपाली दुबे यूपी के गोरखपुर की रहने वाली हैं। अब तक कई फिल्में कर चुकी है। इनकी जोड़ी को दर्शक दिनेश लाल यादव के साथ अधिक पसंद करते है। पहली फिल्म 'निरहुआ हिन्दुस्तानी' से ही आम्रपाली हिट हो गई थीं। फिल्म करने से पहले आम्रपाली टीवी सीरियल में काम करती थीं।

    यूपी की हैं सीमा सिंह

    सीमा सिंह यूपी के इलाहाबाद की रहने वाली हैं। सीमा आइटम क्वीन के नाम से फेमस हैं। सीमा ने अबतक 500 से अधिक भोजपुरी, हिन्दी और साउथ की फिल्मों में आइटम सांग किया है। कई फिल्म में लीड रोल भी किया है। सीमा के पिता पुलिस ऑफिसर बनाना चाहते थे।

    यूपी की ही हैं पूनम दुबे

    एक्ट्रेस पूनम दुबे यूपी के इलाहाबाद की रहने वाली हैं। फिल्म में आने से पहले मॉडलिंग करती थी। एक आइटम सांग से फेमस होने के कारण भोजपुरी की फिल्म करने का ऑफर मिला। 2013 में पहली फिल्म 'गर्दा' में काम किया था। अब तक 60 से अधिक फिल्मों में काम किया है। इनकी जल्द ही फिल्म 'रंगदारी टैक्स' रिलीज होने वाली है।

    उत्तराखंड कही हैं गुंजन पंत

    गुंजन पंत उत्तराखंड की रहने वाली हैं। गुंजन बचपन से डॉक्टर बनना चाहती थी। लेकिन एक्टिंग के शौक ने फिल्म इंडस्ट्री में ला दिया। कई टीवी सीरियल में भी गुंजन ने काम किया। अबतक 75 से अधिक भोजपुरी फिल्में की है। राजपाल यादव के साथ जल्द ही इनकी फिल्म अपरिचित शक्ति रिलीज होने वाली है। फिलहाल रांची में हर-हर महादेश की शूटिंग कर रही है।

    गुजरात की हैं काजल राघवानी

    काजल राघवानी गुजरात की रहने वाली हैं। भोजपुरी की सबसे चुलबुली एक्ट्रेस हैं। भोजपुरी में आने से पहले गुजराती फिल्में करती थी। अबतक 25 से अधिक भोजपुरी फिल्में की हैं। जो कई फिल्में काफी हिट हुई है। शुक्रवार को इनकी फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना' रिलीज हुई है।

    महाराष्ट्र की हैं रानी चटर्जी

    रानी चटर्जी महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। रानी ने फिल्म 'ससुराल बड़ा पैसा वाला' से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आई थी। यह फिल्म काफी हिट हुई थी। इसमें मनोज तिवारी एक्टर थे। रानी ने अबतक 300 से अधिक भोजपुरी फिल्में की है।

    यूपी की हैं सनसनी, सन्नी सिंह

    सन्नी सिंह सिंह यूपी के आजमगढ़ की रहने वाली हैं। सन्नी ने कुछ माह पहले ही पल्लवी सिंह से अपना नाम बदलकर सन्नी सिंह किया है। यह सन्नी लियोनी को अपना रोल मॉडल मानती है। इंटर के पढाई के दौरान ही सन्नी सिंह को फिल्म में काम करने का मौका मिला था। अबतक 20 से अधिक फिल्मों में काम किया है।

    गुजरात की हैं प्रियंका पंडित

    प्रियंका पंडित गुजरात की रहने वाली हैं। पढ़ाई के दौरान ही प्रियंका को फिल्म में काम करने का मौका मिला था। घरवालों के बिना बताए फिल्म की थी। पता चलने पर घरवालों ने एक साल तक फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। फिर एक साल के बाद प्रियंका फिल्मों में सक्रिय हुई है। अबतक 50 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी है। 2013 में पहली भोजपुरी फिल्म 'जीना तेरी गली में' की थी।