CoronaVirus Bihar Update: एक दिन में रिकॉर्ड 1.27 लाख टेस्ट, मिले 1969 संक्रमित-13 ने गंवाई जान

बिहार में बुधवार को कोरोना के 1969 नए संक्रमित मिले। संक्रमण से और 13 लोगों कोरोना की मौत हो गई। राहत की बात ये है कि राज्य में रिकवरी रेट 88 फीसद पर आ गई है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Wed, 02 Sep 2020 09:53 PM (IST) Updated:Wed, 02 Sep 2020 09:53 PM (IST)
CoronaVirus Bihar Update: एक दिन में रिकॉर्ड 1.27 लाख टेस्ट, मिले 1969 संक्रमित-13 ने गंवाई जान
CoronaVirus Bihar Update: एक दिन में रिकॉर्ड 1.27 लाख टेस्ट, मिले 1969 संक्रमित-13 ने गंवाई जान

पटना, जेएनएन। बिहार में एक दिन में रिकॉर्ड 1.27 लाख कोरोना टेस्ट किए गए। जिसमें 1969 नए पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.40 लाख से ज्यादा हो गई है। बुधवार को संक्रमण की वजह से और 13 लोगों की मौत हुई है। राहत की बात ये है कि रिकवरी रेट भी बढ़ गया है। कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक है। 

राज्य में अबतक हुए 34.30 लाख से ज्यादा टेस्ट

स्वास्थ्य विभाग ने आधिकारिक तौर पर बताया कि पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 127404 टेस्ट किए गए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 34.30 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें 1.40 लाख मरीज मिले। महत्वपूर्ण यह है कि इनमें से 1.23 लाख अबतक स्वस्थ हो चुके हैं। 

पिछले 24 घंटे में सामने आए 153 नए एक्टिव केस

प्रदेश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 16153 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 153 नए एक्टिव केस सामने आए हैं। 1803 लोग स्वस्थ्य हुए। बिहार में कोरोना रिकवरी रेट 88 फीसद है। बुधवार को 13 और संक्रमितों की मौत हुई है। अब तक इस महामारी से 722 लोगों की जान गई है। हालांकि सौ पॉजिटिव में मृत्युदर 0.5 फीसद ही है। आज पटना से 225 लोगों के टेस्ट पॉजिटिव आए। अररिया से 176, मधुबनी से 116 पॉजिटिव हैं। ये वे जिले हैं जहां से सौ से अधिक संक्रमित मिले। शेष जिलों में इनकी संख्या 18 से 91 के बीच बताई गई है। बिहार की बात करें तो यहां पटना में सबसे अधिक संक्रमित मिल चुके हैं। पटना में 21574 मरीज मिल चुके हैं। कोरोना से 172 लोगों ने जान गंवा दी है। 

कोरोना एक नजर में 

कुल केस / 24 घंटे में -140234/1969

कुल सक्रिय / 24 घंटे में - 16153/153

कुल स्वस्थ /24 घंटे में -123404/1803

कुल मृत्यु /24 घंटे में - 722/13

कुल टेस्ट /24 घंटे में -3430124/127404

chat bot
आपका साथी